AC मैकेनिक पर भरोसा पड़ा भारी! मरम्मत के बहाने घर से ₹1.50 लाख के आभूषण चोरी, सुपेला पुलिस ने आरोपी को दबोचा
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- घर में एसी मरम्मत कराने के दौरान जिस व्यक्ति पर परिवार ने भरोसा किया, उसी ने मौके का फायदा उठाकर लाखों रुपये के आभूषण पार कर दिए।
- दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में सामने आए इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एसी मैकेनिक को गिरफ्तार कर लिया है।
- पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹1.50 लाख मूल्य के चोरी गए सोने एवं चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
- आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
ये खबर भी पढ़े 👉 सुबह की मॉर्निंग वॉक बनी वारदात का निशाना: 70 वर्षीय महिला से 20 ग्राम सोने की चेन झपटने वाले मां-बेटे गिरफ्तार
एसी मरम्मत के दौरान हुई चोरी, पत्नी ने दी जानकारी
👉दिनांक 31.07.2026 को प्रार्थी मनोज अग्रवाल, निवासी थाना सुपेला क्षेत्र, ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर में मरम्मत कार्य चल रहा था। 25.07.2026 को उनकी पत्नी मंजु अग्रवाल ने घर के बेडरूम में रखे एक छोटे पैकेट में रखे सोने एवं चांदी के आभूषण गायब होने की जानकारी दी। परिवार के लोगों ने पूरे घर में तलाश की, लेकिन आभूषण नहीं मिले।
एसी मैकेनिक पर हुआ संदेह
👉रिपोर्ट में बताया गया कि 21.07.2026 को एसी मरम्मत के लिए आशुतोष साव नामक एसी मैकेनिक दो दिनों तक उनके घर में कार्य करने आया था। घटना के बाद उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह लगातार बहाने बनाकर मिलने से बचता रहा, जिससे उस पर चोरी का संदेह हुआ।
सुपेला पुलिस ने दर्ज किया मामला
👉प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1089/2026 के तहत धारा 331(4), 305(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
👉विवेचना के दौरान पुलिस टीम आरोपी आशुतोष साव के निवास आईएसएचडीपी आवास, जवाहर नगर पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए चोरी किए गए आभूषणों का पैकेट पुलिस के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। पुलिस ने बरामद मशरूका को विधिवत जप्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
👉आशुतोष साव, उम्र 29 वर्ष, निवासी ब्लॉक-2/10, आईएसएचडीपी आवास, जवाहर नगर, थाना वैशाली नगर, जिला दुर्ग।
👉बरामद सामग्री
- 02 नग सोने की अंगूठी (पुखराज एवं मूंगा जड़ित)
- 03 नग चांदी की अंगूठी (मोती, जामुनिया एवं गोमेद जड़ित)
- 01 जोड़ी सोने की छोटी बाली (हीरे के नग जड़ित)
कुल अनुमानित कीमत: लगभग ₹1,50,000/-
सराहनीय भूमिका
👉इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक एस.एन. सिंह, आरक्षक सुरेन्द्र पटेल एवं आरक्षक गंभीर जाट की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की आम जनता से अपील
👉दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर में मरम्मत अथवा अन्य कार्य के लिए बाहरी व्यक्तियों को बुलाने पर उनके पहचान संबंधी विवरण सुरक्षित रखें। साथ ही मूल्यवान आभूषण एवं नकदी को सुरक्षित स्थान पर रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल 112 पर दें।
अगली खबर पढ़े 👉 अब धूप-बारिश में नहीं करना होगा इंतजार बीएसपी के बोरिया गेट, मेन गेट, खुर्सीपार रोलिंग मिल गेट समेत अन्य प्रवेश द्वारों के अंदर बनेगा प्रतीक्षा शेड
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


The bonuses here are insane! I managed to get a nice win on my first try today. Definitely spending more time on krbetmgm from now on.