सुबह की मॉर्निंग वॉक बनी वारदात का निशाना: 70 वर्षीय महिला से 20 ग्राम सोने की चेन झपटने वाले मां-बेटे गिरफ्तार
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- सुबह की सैर के दौरान एक बुजुर्ग महिला को बातचीत में उलझाकर सोने की चेन झपटने की वारदात का भिलाई पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
- पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया है।
- दोनों आरोपी रिश्ते में सगे मां-बेटे हैं।
- पुलिस आरोपियों से छीनी गई सोने की चेन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी की कार्रवाई कर रही है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
मॉर्निंग वॉक के दौरान हुई झपटमारी की घटना
👉31 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 6:10 बजे प्रार्थिया श्रीमती उमा देवी (उम्र लगभग 70 वर्ष) अपने निवास से कुछ दूरी पर सेक्टर-01, सड़क नंबर-02 में मॉर्निंग वॉक कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार महिला और पुरुष वहां पहुंचे।
👉बताया गया कि अज्ञात महिला प्रार्थिया के पास आई और उनसे “लकड़ी से फूल तोड़ा करो” कहते हुए बातचीत करने लगी। इसी बीच मौका पाकर महिला ने प्रार्थिया के गले से लगभग 20 ग्राम वजनी सोने की चेन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2 लाख 50 हजार बताई गई है, झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए।
भिलाई भट्ठी थाना में दर्ज हुआ मामला
👉घटना के संबंध में थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 97/2026 दर्ज किया गया। मामले में धारा 304(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध कायम कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता
👉मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त एक महिला एवं एक पुरुष को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस आरोपियों से घटना में छीनी गई सोने की चेन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी की कार्रवाई कर रही है।
मां-बेटे निकले आरोपी
👉पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी रिश्ते में सगे मां-बेटे हैं।
- जी. गौतम, पिता – ईश्वर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कैंप-1, शांतिपारा।
- जे. पार्वती, पति – ईश्वर, उम्र 48 वर्ष, निवासी कैंप-1, शांतिपारा, थाना छावनी, जिला दुर्ग।
पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी
👉पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटना में छीनी गई सोने की चेन एवं वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की बरामदगी की कार्रवाई जारी है। मामले में आगे की विवेचना भिलाई भट्ठी थाना पुलिस द्वारा की जा रही है।
अगली खबर पढ़े 👉 अब धूप-बारिश में नहीं करना होगा इंतजार बीएसपी के बोरिया गेट, मेन गेट, खुर्सीपार रोलिंग मिल गेट समेत अन्य प्रवेश द्वारों के अंदर बनेगा प्रतीक्षा शेड
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


I enjoy the efforts you have put in this, regards for all the great articles.