इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

भिलाई में नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने कलेक्टर ने दिए निर्देश!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन को लेकर भिलाई नगर निगम में तैयारियां तेज हो गई हैं।
  • चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन अब मतदाता सूची को दुरुस्त करने पर विशेष जोर दे रहा है।
  • इसी कड़ी में कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निगम सभागार में समीक्षा बैठक लेकर दावा-आपत्तियों के निराकरण से लेकर मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने तक की प्रक्रिया की समीक्षा की।
  • उन्होंने अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए।

दावा-आपत्तियों के निराकरण की कलेक्टर ने की समीक्षा

👉नगर पालिक निगम भिलाई में आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन की तैयारियों के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा के लिए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निगम सभागार कक्ष में बैठक ली। बैठक में मतदाता सूची पर प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण तथा इसके पश्चात शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई।


नाम और पते से जुड़ी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश

👉कलेक्टर ने परिशिष्ट-15 के माध्यम से प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही प्रपत्र-6 एवं प्रपत्र-क भराए जाने के कार्य की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम, पते एवं अन्य विवरणों से संबंधित त्रुटियों का नियमानुसार परीक्षण कर निराकरण किया जाए, ताकि निर्वाचन के लिए त्रुटिरहित एवं अद्यतन मतदाता सूची तैयार हो सके।


समय-सीमा में कार्य पूरा करने पर जोर

👉उन्होंने निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को सुचारु एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने, अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।

Join WhatsApp

बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित

👉बैठक में निगम आयुक्त सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर लिली थॉमस, अनुविभागीय दंडाधिकारी सोनल डेविड, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, तहसीलदार डीकेश्वर साहू सहित एईआरओ, सुपरवाइजर, प्राधिकृत अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहे।


Digital Bhilai News | भिलाई-दुर्ग की स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें।


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *