BSP स्क्रैप चोरी प्रकरण में फरार आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित, दुर्ग पुलिस ने जारी की अपील

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) स्क्रैप चोरी प्रकरण में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा मामले के दो मुख्य फरार आरोपियों संजय सिंह एवं अभय सिंह की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दोनों पर पृथक-पृथक 10,000 रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई है।
  • इस बहुचर्चित प्रकरण में अब तक 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है, जबकि शेष फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
  • फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास जारी हैं तथा सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

चोरी


मामले का संक्षिप्त विवरण

👉मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.05.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स, प्लॉट नंबर 18 ए/05, एच.आई.ए. हथखोज भिलाई में जांच की गई। जांच के दौरान विभिन्न हाईवा एवं ट्रकों में फ्लू डस्ट के साथ बीएसपी से चोरी किए गए लोहे की प्लेट, बीम एवं कटिंग लोड होना पाया गया।

Bsp chori

Join WhatsApp

जांच में सामने आया बड़ा खुलासा

👉मौके पर लोहे की प्लेट, बीम कटिंग एवं अन्य स्क्रैप सामग्री के बड़े पैमाने पर भंडारण के साथ-साथ स्क्रैप की लोडिंग एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन एवं मशीनरी भी पाई गई। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि फ्लू डस्ट परिवहन की आड़ में बीएसपी से चोरी किए गए स्क्रैप का अवैध परिवहन किया जा रहा था।


3.22 करोड़ रुपये की संपत्ति की गई जप्त

👉कार्यवाही के दौरान लगभग 250 टन लोहे की प्लेट एवं बीम कटिंग, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 90 लाख रुपये है, जप्त की गई। साथ ही परिवहन एवं लोडिंग में प्रयुक्त वाहनों एवं मशीनों सहित कुल लगभग 3 करोड़ 22 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जप्त की गई। प्रकरण में संलिप्त 08 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।


फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

👉विवेचना के दौरान मुख्य फरार आरोपी संजय सिंह एवं अभय सिंह की संलिप्तता पाए जाने पर उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक-पृथक 10,000 रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई है।


आरोपी का नाम

1. संजय सिंह (फरार)

2. अभय सिंह (फरार)

दुर्ग पुलिस की अपील

👉दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि फरार आरोपी संजय सिंह एवं अभय सिंह के संबंध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा नियमानुसार पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। अपराधियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


अगली खबर पढ़े 👉 पीलिया प्रभावित सेक्टर-7 के शेष इलाकों में भी बदलेगी पेयजल पाइपलाइन, सांसद विजय बघेल के प्रयासों से मिली बड़ी राहत


रिपोर्ट ; डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *