₹1.35 करोड़ Accident Cover से ₹30 लाख Health Insurance तक… SAIL–Axis Bank MOU के हर लाभ की जानकारी अब पहुंचाएगा BWU, कर्मचारियों के लिए शुरू हुई जागरूकता मुहिम
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- किसी कर्मचारी की सबसे बड़ी ताकत केवल उसकी मासिक सैलरी नहीं होती, बल्कि उसके परिवार की आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है।
- अचानक होने वाली दुर्घटना, गंभीर बीमारी या अन्य आपात परिस्थितियों में सही समय पर उपलब्ध Insurance और Banking Benefits परिवार के लिए बड़ा सहारा बन सकते हैं।
- इसी उद्देश्य के साथ BSP Workers Union (BWU) ने SAIL–Axis Bank Salary Account MOU/Arrangement के तहत कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी हर कर्मचारी तक पहुंचाने के लिए विशेष Awareness Programme का आयोजन किया।
- कार्यक्रम में कर्मचारियों को बताया गया कि केवल जानकारी होने से ही वे करोड़ों रुपये तक के Insurance Cover, Health Insurance और अन्य Banking Benefits का वास्तविक लाभ उठा सकते हैं।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
BWU की पहल—हर कर्मचारी तक पहुंचे SAIL–Axis Bank MOU की जानकारी
👉BWU का कहना है कि SAIL कर्मचारियों के लिए उपलब्ध कई महत्वपूर्ण सुविधाओं की जानकारी अभी भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों तक नहीं पहुंच पाई है। इसी कारण यूनियन ने कर्मचारियों के हित में यह Awareness Programme आयोजित किया, ताकि प्रत्येक कर्मचारी अपने लिए उपलब्ध लाभों को समझ सके और उनका सही तरीके से उपयोग कर सके।
Axis Bank अधिकारियों ने कर्मचारियों को समझाया MOU का पूरा लाभ लेने का तरीका
👉Awareness Programme में Axis Bank के Branch Head श्री ऋषिकेश तिवारी, Cluster Head श्री प्रतीक धोधी एवं Salary Head श्री सलज धांड़ ने उपस्थित BSP कर्मचारियों को SAIL के लिए उपलब्ध Salary Account की सुविधाओं तथा MOU के अंतर्गत मिलने वाले विभिन्न लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर BSP Workers Union के अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता, कार्यकारी महासचिव श्री शिव बहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव श्री दिलेश्वर राव, ठेका प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री अमित बर्मन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री शेख महमूद, उप महासचिव श्री मनोज डडसेना, श्री विमल कांत पांडेय सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में BSP कर्मचारी उपस्थित रहे।
👉कार्यक्रम में कर्मचारियों को केवल बैंक खाता खोलने की प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि Insurance Cover, Health Insurance, Family Banking, Zero Balance Account, Airport Lounge, Locker Discount, Demat, NPS, PPF तथा अन्य सुविधाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है, इसकी भी विस्तार से जानकारी दी गई।
₹1.35 करोड़ का Accident Cover—कर्मचारी की सबसे बड़ी आर्थिक सुरक्षा में से एक
👉SAIL कर्मचारियों के लिए Axis Bank Salary Account Offering का सबसे प्रमुख आकर्षण Personal Accident Insurance Cover है। दस्तावेज के अनुसार Other Cadres के लिए ₹1.35 करोड़ तक Personal Accident Insurance Cover का प्रावधान है। इसमें Duty के साथ-साथ Off-Duty परिस्थितियों में होने वाली दुर्घटनाओं को भी शामिल बताया गया है।
👉इसके अलावा MOU के अंतर्गत—
- Total Permanent Disability होने पर ₹1.35 करोड़ तक Cover
- Partial Disability पर Base Cover का 75% तक लाभ
- Natural Death पर ₹17 लाख तक Group Term Life Cover
- Admissible Accident Claim की स्थिति में बच्चों की शिक्षा के लिए ₹8 लाख तक Education Benefit का भी प्रावधान किया गया है।
👉अर्थात यह Salary Account केवल बैंकिंग सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि कठिन परिस्थितियों में कर्मचारी और उसके परिवार की आर्थिक सुरक्षा का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है।
हवाई यात्रा करने वाले कर्मचारियों के लिए ₹1 करोड़ Air Accident Cover
👉Salary Account Offering के अंतर्गत कर्मचारियों को ₹1 करोड़ तक का Air Accident Cover भी उपलब्ध कराया गया है। आज के समय में देश के विभिन्न हिस्सों में यात्रा करने वाले SAIL कर्मचारियों के लिए यह सुविधा विशेष महत्व रखती है।
“इलाज का खर्च बचत को खत्म न कर दे”—Health Insurance पर BWU का विशेष जोर
👉कार्यक्रम को संबोधित करते हुए BSP Workers Union के अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि आज के समय में किसी भी परिवार के सामने सबसे बड़ी आर्थिक चुनौतियों में Medical Emergency शामिल है।उन्होंने कहा कि बीमारी कब आएगी, इसका अनुमान कोई नहीं लगा सकता, लेकिन उसके आर्थिक प्रभाव से बचने की तैयारी पहले से की जा सकती है। “आज के समय में Health Insurance अब सुविधा नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक सुरक्षा की आवश्यकता बनता जा रहा है। अचानक होने वाला अस्पताल का खर्च किसी भी परिवार की वर्षों की बचत को प्रभावित कर सकता है। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को अपने और अपने परिवार के लिए उपलब्ध Health Insurance विकल्पों की जानकारी अवश्य रखनी चाहिए।”
कम प्रीमियम में परिवार के लिए Health Insurance की जानकारी
👉Awareness Programme में कर्मचारियों के बीच Health Insurance को लेकर विशेष चर्चा की गई।कार्यक्रम में उपलब्ध जानकारी के अनुसार—
- लगभग ₹5,999 में 2 Adult + 2 Children के परिवार के लिए ₹3 लाख तक Health Insurance Cover
- अतिरिक्त ₹2,499 में ₹30 लाख तक Top-up Health Insurance Cover..लेने का विकल्प बताया गया।
👉इस प्रकार लगभग ₹8,498 में चार सदस्यों के परिवार को ₹30 लाख तक Health Insurance सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने की जानकारी कर्मचारियों को दी गई। Axis Bank के दस्तावेज के अनुसार Niva Bupa Super Protect Plus के अंतर्गत ₹2,499 में ₹30 लाख तक Sum Insured, ₹3 लाख Deductible तथा Primary Policy Holder के लिए अतिरिक्त Accident Cover का उल्लेख किया गया है। Family में Self, Spouse एवं Two Children शामिल हैं।
👉इसी प्रकार TATA AIG Group Medicare Top-up Policy में ₹2,999 में ₹30 लाख तक Cover, ₹3 लाख Deductible तथा ₹1 लाख Cyber Shield का प्रावधान बताया गया है।
👉BWU ने कर्मचारियों से अपील की कि वे Health Insurance की Terms & Conditions, Deductible, Coverage तथा Eligibility को समझकर अपनी आवश्यकता के अनुसार उचित विकल्प का चयन करें। ये Insurance Products पूरी तरह Voluntary हैं।
Salary Account में मिलती हैं कई Premium Banking सुविधाएं
👉SAIL कर्मचारियों के लिए Salary के आधार पर अलग-अलग Account Categories निर्धारित की गई हैं—
- Burgundy — ₹3 लाख से अधिक मासिक वेतन
- Priority — ₹1 लाख से ₹3 लाख
- Prestige — ₹50,000 से ₹1 लाख
- Axis Bank Category — ₹50,000 तक इन सभी Categories में Zero Balance Account की सुविधा उपलब्ध है।
👉इसके साथ कर्मचारियों को—
- Free एवं Unlimited Online NEFT/RTGS
- Free IMPS
- Primary Debit Card पर Airport Lounge Access
- Locker Charges में Category के अनुसार 25% से 60% तक छूट
- Family के लिए 3 Zero Balance Savings Accounts
- Add-on Debit Card Facility जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं।
माता-पिता के लिए भी विशेष सुविधाएं
👉SAIL कर्मचारियों के परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के लिए भी विशेष लाभ उपलब्ध हैं। Senior Citizen Card के माध्यम से—
- Apollo Pharmacy में दवाइयों पर 15% तक Discount
- लगभग 200 Diagnostic Centres में 50% तक Discount की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अर्थात यह व्यवस्था केवल कर्मचारी ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
Demat, NPS, PPF और Reward Points का भी लाभ
👉Salary Account Offering में Banking सुविधाओं के अलावा—
- Demat Account पर AMC Benefits
- NPS Account Opening
- PPF Account Opening
- eDGE Rewards Loyalty Programme
- Debit/Credit Card Transactions पर Reward Points
- My Design Debit Card
- Flexi Deposit जैसी सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है।
सबसे जरूरी बात—सिर्फ Axis Bank Account होना पर्याप्त नहीं
👉BWU ने कर्मचारियों को विशेष रूप से आगाह किया कि केवल Axis Bank में सामान्य Savings Account खोल लेने से सभी Insurance एवं अन्य MOU Benefits स्वतः प्राप्त नहीं होंगे। दस्तावेज के अनुसार Salary Account को निर्धारित Label Code के अंतर्गत खोला जाना आवश्यक है। यदि SAIL की Salary किसी सामान्य Axis Bank Account में Credit होती है, तो उस Account पर Insurance Coverage एवं संबंधित Benefits उपलब्ध नहीं होंगे। नए कर्मचारी अथवा Axis Bank में Salary Account Switch करने वाले कर्मचारियों के लिए Insurance Cover पहली Salary Credit के 60 दिन बाद लागू होने की जानकारी भी दस्तावेज में दी गई है।
Retirement के बाद भी रखें इस महत्वपूर्ण बात का ध्यान
👉Retirement के बाद Additional Benefits प्राप्त करने के लिए Pension को Existing Salary Account में Credit कराया जाना आवश्यक है।
उज्ज्वल दत्ता बोले—”लाभ तभी सार्थक है, जब कर्मचारी को उसकी जानकारी हो”
👉BWU अध्यक्ष श्री उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि यूनियन का उद्देश्य केवल कर्मचारियों की समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों, सुविधाओं एवं उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक कर्मचारी तक पहुंचाना भी है। “SAIL के हमारे कर्मचारी दिन-रात संयंत्र की उत्पादन व्यवस्था को मजबूत करने में अपना योगदान देते हैं। ऐसे में कर्मचारी और उसके परिवार की आर्थिक एवं स्वास्थ्य सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यदि किसी कर्मचारी के लिए करोड़ों रुपये का Accident Cover, परिवार के लिए Health Insurance, बच्चों की शिक्षा का लाभ और अन्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो उसका लाभ केवल जानकारी के अभाव में कर्मचारी से छूटना नहीं चाहिए।” उन्होंने कहा कि BWU का प्रयास रहेगा कि BSP के अधिक से अधिक कर्मचारी इन सुविधाओं को समझें, अपनी पात्रता जांचें और उपलब्ध लाभों का उपयोग करें।
BWU चलाएगा लगातार Awareness Programme
👉श्री दत्ता ने कहा कि इस Awareness Programme को केवल एक कार्यक्रम के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह कर्मचारी जागरूकता की एक निरंतर पहल की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यूनियन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों को उनके लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देती रहेगी, ताकि “लाभ कागज पर नहीं, कर्मचारी के जीवन में दिखाई दे।” उन्होंने BSP के सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने Salary Account की Category, सही Label Code, Insurance Eligibility तथा Health Insurance विकल्पों की जानकारी अवश्य लें और किसी भी सुविधा का लाभ लेने से पहले उसके Terms & Conditions को अच्छी तरह समझें।
BWU का संदेश स्पष्ट है— “आपके लिए क्या उपलब्ध है, इसकी जानकारी रखिए, अपने परिवार की सुरक्षा को मजबूत कीजिए और SAIL–Axis Bank MOU के हर पात्र लाभ का पूरा लाभ उठाइए।”
अगली खबर पढ़े 👉 BSP के दर्जनों अधिकारियों का सम्मान, EPS-95 Higher Pension पर भी बड़ा अपडेट; ऑफिसर्स एसोसिएशन ने रखी अहम बातें
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

