सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

भिलाई की गणेश समितियों की समस्या का त्वरित समाधान, प्रेम प्रकाश पाण्डेय के हस्तक्षेप से मिली राहत

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच नगर निगम द्वारा गणेश उत्सव समितियों से लिए जा रहे किराये और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को लेकर भिलाई की बड़ी एवं छोटी गणेश उत्सव समितियों के प्रतिनिधियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
  • समितियों की समस्याओं पर पाण्डेय ने तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रशासन से चर्चा की, जिसके बाद संबंधित समस्या का समाधान हो गया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

गणेश उत्सव समितियों ने बताई अपनी समस्या

👉गणेश उत्सव की तैयारियों के बीच नगर निगम द्वारा गणेश उत्सव समितियों से लिए जा रहे किराये और अन्य प्रशासनिक समस्याओं को लेकर भिलाई की बड़ी एवं छोटी गणेश उत्सव समितियों के प्रतिनिधियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम प्रकाश पाण्डेय को अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

समितियों ने बताया कि नगर निगम की ओर से लिए जा रहे शुल्क एवं अन्य व्यवस्थागत परेशानियों के कारण गणेश उत्सव के आयोजन में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न हो रही थीं, जिससे आयोजकों में चिंता का माहौल था।


प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने तत्काल लिया संज्ञान

👉समस्या की गंभीरता को देखते हुए प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने तत्काल संज्ञान लिया और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह से दूरभाष के माध्यम से चर्चा कर विषय की जानकारी दी।

Join WhatsApp

चर्चा के दौरान गणेश उत्सव समितियों की परेशानियों को विस्तार से रखते हुए शीघ्र समाधान का आग्रह किया गया। पाण्डेय के हस्तक्षेप के बाद प्रशासनिक स्तर पर त्वरित कार्रवाई हुई और संबंधित समस्या का समाधान निकाल लिया गया।


समस्या के समाधान से समितियों में खुशी

👉समस्या के निराकरण की जानकारी मिलते ही भिलाई की विभिन्न गणेश उत्सव समितियों में खुशी की लहर दौड़ गई। समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने राहत व्यक्त करते हुए कहा कि समय रहते समाधान होने से गणेश उत्सव की तैयारियां अब बिना किसी व्यवधान के आगे बढ़ सकेंगी।

उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जनभावनाओं को समझते हुए तुरंत पहल की और प्रशासन से समन्वय स्थापित कर सकारात्मक परिणाम दिलाया।


समितियों ने पहल को बताया जनप्रतिनिधि और समाज के बीच संवाद का उदाहरण

👉गणेश उत्सव समितियों के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह पहल जनप्रतिनिधियों और समाज के बीच बेहतर संवाद का उदाहरण है। समय पर हुए समाधान से न केवल आयोजकों की चिंता दूर हुई है, बल्कि आगामी गणेश उत्सव को लेकर उत्साह भी बढ़ा है। पूरे शहर की गणेश उत्सव समितियों में इस निर्णय का स्वागत किया जा रहा है और उत्सव की तैयारियां अब और अधिक उत्साह एवं भव्यता के साथ जारी हैं।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में इंडोर स्टेडियम और ऑडिटोरियम की मांग तेज, सांसद विजय बघेल ने मुख्यमंत्री से की बड़ी अपील!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *