6 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, नंदिनी नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- दुर्ग। ग्राम डूमर में पानी टंकी के पास मिले 18 वर्षीय युवक के अज्ञात शव के मामले में नंदिनी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 6 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।
- पुलिस जांच में सामने आया कि शराब पीने के दौरान हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की सब्बल से वार कर हत्या कर दी गई।
- मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए गए हैं।
- विस्तार से जानते है 👇
मृतक की पहचान के बाद पुलिस ने तेज़ी से बढ़ाई जांच
👉दुर्ग जिले के थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डूमर के कोटवार ने 26 जून 2026 को पुलिस को सूचना दी कि गांव की पानी टंकी के पास सिंटेक्स रखने वाले चबूतरे पर एक युवक का शव पड़ा है, जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर शव की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन शरीर पर बने गोदना (टैटू) और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान ग्राम पथरिया निवासी 18 वर्षीय चेतन ठाकुर के रूप में की गई।
तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से खुला हत्या का राज
👉मामले में तत्काल अपराध दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक चेतन ठाकुर घटना वाली रात सोमनाथ उर्फ लालू यादव और राहुल कुर्रे के साथ बैठकर शराब पी रहा था।
शराब के दौरान विवाद बना हत्या की वजह
👉पुलिस जांच के अनुसार, देर रात करीब 1 बजे शराब पीने के दौरान तीनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर मुख्य आरोपी सोमनाथ उर्फ लालू यादव ने लोहे के सब्बल से चेतन ठाकुर के सिर पर लगातार वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से हत्या में प्रयुक्त सब्बल और घटना के समय पहने हुए अपने कपड़ों को पास के तालाब में फेंक दिया।
एसडीआरएफ की मदद से तालाब से बरामद हुआ सब्बल और कपड़े
👉पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी द्वारा घटना स्वीकार करने के बाद उसकी निशानदेही पर एसडीआरएफ टीम की सहायता से तालाब में तलाश की गई। इस दौरान हत्या में प्रयुक्त सब्बल और आरोपी के पहने हुए कपड़े बरामद कर जप्त किए गए।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश
👉पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर हत्या के अपराध में वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
आरोपी
- सोमनाथ उर्फ लालू यादव (22 वर्ष), निवासी ग्राम डूमर – मुख्य आरोपी
- राहुल कुर्रे (22 वर्ष), निवासी ग्राम डूमर
जप्त सामग्री
- हत्या में प्रयुक्त लोहे का एक सब्बल
- घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े
पुलिस ने सराही टीम की त्वरित कार्रवाई
👉दुर्ग पुलिस के अनुसार, इस अंधे कत्ल की गुत्थी को मात्र 6 घंटे में सुलझाने में थाना नंदिनी नगर के थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ की त्वरित कार्रवाई महत्वपूर्ण रही। वहीं, तालाब से हत्या में प्रयुक्त सब्बल और कपड़ों की बरामदगी में एसडीआरएफ टीम की भी अहम भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। किसी भी आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
अगली खबर पढ़े 👉 मोहर्रम पर दुर्ग पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, जिलेभर में 620 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

