Advertisement

बरसात से पहले नालियों की सफाई तेज, जलभराव रोकने निगम की विशेष मुहिम में जुटा भिलाई निगम

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाईनगर। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिक निगम भिलाई ने नालियों की व्यापक सफाई अभियान को तेज कर दिया है।
  • शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार मैदानी स्तर पर उतरकर नालियों से प्लास्टिक, झिल्ली, घास-फूस और अन्य अपशिष्ट सामग्री निकाल रही हैं, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी निर्बाध बनी रहे और आम लोगों को जलभराव जैसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
  • आइए विस्तार से जानते है 👇

नालिया


आयुक्त के निर्देश पर सभी जोनों में चल रहा विशेष सफाई अभियान

👉नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार शहर में मानसून पूर्व से नालियों की व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने के उद्देश्य से सभी जोनों में स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीमें लगातार मैदानी स्तर पर कार्य कर रही हैं।


नालियों से हटाया जा रहा प्लास्टिक, घास-फूस और अन्य कचरा

👉अभियान के तहत नालियों में जमा झिल्ली, पन्नी, घास-फूस, प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को हटाकर पानी के सुचारु बहाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सफाई कार्य में आवश्यक संसाधनों एवं कर्मचारियों की तैनाती कर नालियों को पूरी तरह साफ किया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान पानी की निकासी बाधित न हो और जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने पाए।

Join WhatsApp

संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित निगरानी के निर्देश

👉आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शहर के सभी प्रमुख नालों एवं नालियों की नियमित निगरानी करते हुए समयबद्ध ढंग से सफाई कार्य पूर्ण किया जाए। साथ ही ऐसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए, जहां पूर्व वर्षों में जलभराव की समस्या सामने आती रही है।


नागरिकों से सहयोग की अपील

👉नगर निगम ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे नालियों में प्लास्टिक, कचरा अथवा अन्य अपशिष्ट सामग्री न डालें तथा शहर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बनाने में निगम प्रशासन का सहयोग करें। निगम का कहना है कि प्रशासन के प्रयासों के साथ यदि नागरिक भी अपनी जिम्मेदारी निभाएं, तो मानसून के दौरान जल निकासी व्यवस्था अधिक प्रभावी बनाई जा सकती है।


अगली खबर पढ़े 👉 कुम्हारी नगर पालिका में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण संपन्न, सांसद विजय बघेल ने जिम्मेदारियों के ईमानदार निर्वहन का दिया संदेश


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *