सेक्टर 6 इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी विज्ञापन विज्ञापन

दशकों बाद अपनी कर्मभूमि लौटे नंदिनीवासी, 70 साल की यादों ने किया भावुक! 350 लोगों के मिलन से सजी ऐतिहासिक रीयूनियन महफिल

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट की लाइमस्टोन माइन्स नगरी नंदिनी नगर में रविवार को एक ऐसा भावुक मिलन देखने को मिला, जहां उम्र के फासले मिट गए और दशकों पुरानी यादें फिर से जीवंत हो उठीं।
  • देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे करीब 350 नंदिनीवासियों ने अपनी पुरानी कर्मभूमि पर एक-दूसरे से मुलाकात की।
  • किसी ने स्कूल के दिनों को याद किया, तो किसी की आंखें पुराने घर, अस्पताल, क्लब और सिनेमा हॉल को देखकर नम हो गईं।
  • ‘नंदिनियंस गेट-टुगेदर रीयूनियन’ का यह आयोजन केवल मिलन समारोह नहीं, बल्कि 70 वर्षों के साझा इतिहास, रिश्तों और अपनत्व को फिर से महसूस करने का यादगार अवसर बन गया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

Nandani मिनी


70 साल की यादों से जीवंत हुई नंदिनी नगर की मिट्टी

👉भिलाई स्टील प्लांट की लाइमस्टोन माइन्स नगरी नंदिनी नगर में ‘नंदिनियंस गेट-टुगेदर रीयूनियन’ का एक दिवसीय आयोजन रविवार 22 नवंबर को उत्साह, आत्मीयता और पुरानी स्मृतियों को जीवंत करने के साथ आयोजित किया गया। विगत 70 वर्षों में अलग-अलग समय में नंदिनी नगर में रह चुके तमाम लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचे और नगर से जुड़ी यादें साझा कीं; इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की भी रही जो 30-40 वर्षों बाद फिर अपनी कर्मभूमि लौटे थे। लगभग 350 लोगों की भागीदारी से हुए आयोजन में पूरे दिन अपनत्व और उल्लास का माहौल बना रहा। आयोजन के दौरान नंदिनी से जुड़े लोगों ने अपने बीते दिनों को याद करते हुए स्कूल, अस्पताल, क्लब, सिनेमा हॉल, रेलवे स्टेशन, मार्केट और अपने पुराने आवासों को फिर से देखा, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। अपनी स्मृतियों को जीवंत कर सभी लोग भावुक हो उठे।


शुभारंभ, स्वागत और दिवंगत साथियों का स्मरण

👉आयोजन की शुरुआत आगमन, पंजीयन और स्वागत नाश्ते के साथ हुई। इसके बाद शुभारंभ और सामूहिक स्वागत सत्र में दीप प्रज्वलन और मंगलाचरण के साथ नंदिनी नगर की यादों पर आधारित स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान राघवेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया, रविशंकर सिंह ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की और उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत साथियों को संक्षिप्त श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीना स्मरण किया। प्रतिभागियों ने इनडोर गेम्स और मनोरंजक गतिविधियों में भी पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जबकि बौद्धिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया।

Join WhatsApp

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों का सम्मान

👉समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्टजनों को सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षा जगत से डीडी गुप्ता, आर एस बोहरे, ए एन चतुर्वेदी, बीपी द्विवेदी, सूर्यमणि शुक्ला, माधुरी जलतारे, अलका शर्मा, क्षिप्रा चटर्जी, डॉ. सुनीता वर्मा और आर एस ध्रुव शामिल रहे। हैमर थ्रो में एशियाड में प्रतिनिधित्व करने वाले बालमुकुंद, 1973–1974 में नेशनल गेम्स में नंदिनी स्कूल का प्रतिनिधित्व करने वाली हैदराबाद से पहुंचीं ज्योत्सना द्विवेदी, सामाजिक उत्कृष्ट क्षेत्र व सामाजिक योगदान के लिए पीवी साजन, विद्यानंद कुशवाहा, रविंद्र कुमार शुक्ला, राजशेखर तिवारी, प्रशासनिक सेवा के लिए सुरेश सिंह परिहार, आर एन शुक्ला और डॉ. आरबी ठाकुर, शासकीय महाविद्यालय नंदिनी जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष अभिषेक सिंह व सहभागिता डाटा विश्लेषण हेतु विनायक तिवारी, नर्सिंग सेवा में सेवानिवृत्त सुप्रीटेंडेंट नर्स आरती पाल, छायाकार व छत्तीसगढ़ फिल्म निर्माता-निर्देशक नरेंद्र दावड़ा तथा विशेष उपलब्धि के तहत कोल इंडिया से सेवानिवृत्त राघवेंद्र प्रताप सिंह का अभिनंदन हुआ। राजनीति व प्रशासनिक/संस्थागत क्षेत्र में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर सिंह, धमधा-अहिवारा विधानसभा की पहली महिला इंजीनियर राजलक्ष्मी सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार और महिला एवं बाल विकास अधिकारी रंजना श्रीवास्तव सम्मानित हुए। वरिष्ठ एवं सामाजिक क्षेत्र से एन एस नायर और पूर्णिमा गंगराड़े, श्रमिक नेतृत्व में वरिष्ठ श्रमिक नेता आर बी के राव व वयोवृद्ध श्रमिक नेता चित्तरंजन बख्शी, लेखन व पत्रकारिता में भिलाई के इतिहास के दस्तावेजीकरण हेतु मुहम्मद जाकिर हुसैन तथा शासकीय स्कूल से सेवानिवृत्त प्राचार्य संगीता अस्थाना के साथ अशित सरकार, नेमा पटेल, परवीन जहाँ, सुरेंद्र सिंह और राजिन्दर सिंह को भी सम्मानित किया गया।


स्नेह भोज से नगर भ्रमण तक, पुरानी यादों के नाम रहा पूरा दिन

👉आयोजन में सामूहिक स्नेह भोज के साथ-साथ वृक्षारोपण, भूमिपूजन और नगर भ्रमण भी संपन्न हुआ, जिससे सहभागियों का नंदिनी नगर से जुड़ाव और गहरा हुआ। अन्य सत्रों में स्मृति सम्मान प्रदान किए गए, शाम का नाश्ता, अनौपचारिक वार्तालाप, सामूहिक फोटो और उपहार वितरण में भी जीवंत भागीदारी रही। खेलों के विजेताओं को प्रतीकात्मक पुरस्कार दिए गए, पुरानी कॉलोनी, स्कूल और मित्र समूहों के साथ-साथ सभी सहभागियों की सामूहिक तस्वीरें ली गईं और धन्यवाद ज्ञापन के साथ भविष्य में भी जुड़े रहने का संकल्प लिया गया। अंत में भव्य आतिशबाजी के साथ यह यादगार आयोजन संपन्न हुआ।


सभी की सहभागिता से सफल हुआ आयोजन, सदस्यों ने संभाली अलग-अलग जिम्मेदारियां

👉आयोजन के सुचारू संचालन में विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग पदाधिकारियों और सदस्यों ने संभाली। आगमन, पंजीयन और स्वागत नाश्ते का दायित्व हरचरण सिंह संधु ने प्रभारी के रूप में संभाला, जिनके साथ शान मोहम्मद, हिमांशु अवस्थी, अभिषेक सिंह, गजानन कोरे, अजय पीतांबरम, काजल बर्मन, मोहन सिंह और विशाल जनबंधु सह प्रभारी के रूप में सक्रिय रहे। परिचय और अपनों से मिलन सत्र की व्यवस्था देवेन्द्र सिंह परिहार और रविन्द्र शुक्ला ने देखी, जबकि इनडोर गेम्स व मनोरंजक गतिविधियों का प्रभार बिंदु सिंह के पास रहा। सामूहिक स्नेह भोज की जिम्मेदारी एन के गुप्ता, सुरेंद्र सिंह, विरेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रमोद कुट्टी, सतीश फिलिप और जसपाल सिंह ने निभाई। वृक्षारोपण, भूमिपूजन और नगर भ्रमण का संयोजन विद्यानंद कुशवाहा व आयोजन समिति ने किया, वहीं बौद्धिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम दिनेश नायर, विजय शर्मा तथा तुफैल खान के प्रभार में हुए। स्मृति सम्मान की व्यवस्था रविशंकर सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह और आयोजन समिति ने संभाली, जबकि शाम का नाश्ता, अनौपचारिक मिलन, सामूहिक फोटो व उपहार वितरण का दायित्व इंद्रजीत सिंह ठाकुर और हरीश राठौर ने निभाया। इसके अतिरिक्त समापन चरण में आतिशबाजी का प्रभार हिमांशु अवस्थी ने संभाला। आयोजन को सफल बनाने में शेख ईदु, अशोक भाई पटेल मुंबई, रंजना श्रीवास्तव (जिला महिला विकास अधिकारी), रणजीत घोष एक्जीक्युटिव डायरेक्टर सीएसईबी छत्तीसगढ़ शासन आदि का भी विशिष्ट योगदान रहा।


अगली खबर पढ़े 👉 वेतन विसंगति पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को शासन की पहल का इंतजार, पशुपालन विभाग की तर्ज पर ग्रेड-पे सुधारने की मांग!

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *