सेक्टर 6 इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी विज्ञापन विज्ञापन

अब भिलाई के सभी Indian Coffee House में चलेगा Sodexo, यूनियन की पहल पर शुरू हुई सुविधा!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत की खबर है।
  • लंबे समय से Sodexo Meal Pass स्वीकार किए जाने को लेकर आ रही परेशानी अब दूर होती नजर आ रही है।
  • BSP Workers Union की पहल और प्रबंधन के साथ हुई चर्चा के बाद भिलाई के विभिन्न Indian Coffee House (ICH) में Sodexo स्वीकार किया जाना शुरू हो गया है।
  • वहीं, इस्पात भवन स्थित ICH में भी सुविधा शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है और जल्द ही यहां भी इसकी शुरुआत होगी।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

ये खबर भी पढ़े 👉 दुर्ग में पारिवारिक विवादों के समाधान पर विशेष कार्यशाला, न्यायपालिका, प्रशासन और पुलिस ने दिया संवाद एवं काउंसलिंग पर जोर

कर्मचारियों के सामने क्या थी परेशानी?

👉दरअसल, नई Tax Regime के तहत BSP के अधिकतर कर्मचारी और अधिकारी Sodexo Meal Pass का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके माध्यम से वे निर्धारित फूड एवं मील सुविधाओं का लाभ लेते हैं। लेकिन भिलाई के Indian Coffee House और होटल-कैंटीन में Sodexo स्वीकार नहीं किए जाने के कारण कर्मचारियों को इसका उपयोग करने में परेशानी हो रही थी।


यूनियन की पहल के बाद कई जगह शुरू हुआ Sodexo

👉BSP Workers Union ने इस समस्या को प्रबंधन के समक्ष उठाया। यूनियन की ओर से CGM (HR) से मुलाकात कर मांग रखी गई कि भिलाई के सभी Indian Coffee House में Sodexo की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने Meal Pass का उपयोग करने में परेशानी न हो। यूनियन की इस पहल के बाद अब भिलाई में कई स्थानों पर Sodexo स्वीकार किया जाने लगा है। इनमें खास तौर पर भिलाई होटल और सेक्टर-10 और हॉस्पिटल स्थित Indian Coffee House जैसे प्रतिष्ठान शामिल हैं। यूनियन की ओर से इस बैठक में यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह सहित मनोज डडसेना, प्रदीप सिंह, संदीप सिंह, शेख महमूद, विमल कांत, धनंजय गिरी, राजकुमार और दीपेश सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।


इस्पात भवन के ICH में भी जल्द शुरू होगी सुविधा

👉इस्पात भवन स्थित Indian Coffee House में भी Sodexo स्वीकार किए जाने की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके बाद यहां आने वाले BSP कर्मचारियों और अधिकारियों को भी अपने Sodexo Meal Pass के इस्तेमाल की सुविधा मिल सकेगी।

Join WhatsApp

कर्मचारियों को मिलेगी सीधी राहत

👉Sodexo का उपयोग करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए यह पहल उपयोगी साबित हो सकती है। इससे उन्हें अपने Meal Pass का इस्तेमाल करने के लिए सीमित प्रतिष्ठानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में अतिरिक्त निर्माण को टोकन मनी पर नियमित करने की उठी मांग, BSP प्रबंधन से कर्मचारियों और दुकानदारों को बड़ी राहत देने की अपील..

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज  | आप हमे अपनी प्रेस विज्ञप्ति व्हाट्सएप्प पर इस नंबर पर भेज सकते है।  +91 7224028089

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *