सेक्टर 6 इस्पात कर्मचारी क्रेडिट सोसायटी विज्ञापन विज्ञापन

SAIL Junior Manager परीक्षा गड़बड़ी: एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी प्रबंधन के रडार पर, कड़ी कार्रवाई की तैयारी?

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • जागरण की रिपोर्ट के अनुसार ‘स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल)’ में आंतरिक परीक्षा के माध्यम से कर्मचारी से अधिकारी बनने के लिए आयोजित जूनियर मैनेजर (ई-जीरो) 2026 की लिखित परीक्षा का परिणाम रद्द किए जाने के बाद अब प्रबंधन कथित गड़बड़ी के मामले में संदिग्धों पर कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है।
  • प्रबंधन की रडार पर SAIL के एक दर्जन से अधिक अधिकारी व कर्मचारी हैं, जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ई-जीरो परीक्षा के संचालन को प्रभावित किया है।
  • इन सभी से एक-एक कर पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
  • दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ ठोस विभागीय कार्रवाई करने के साथ-साथ उनका तबादला कंपनी की माइंस व अन्य इकाइयों में किया जाएगा।
  • इस पूरे मामले में सबसे अधिक संदिग्ध बोकारो इस्पात संयंत्र से जुड़े बताए जा रहे हैं ? जिनकी पृष्ठभूमि खंगालने की कवायद शुरू कर दी गई है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

पांच जुलाई को हुई थी परीक्षा, करीब आठ हजार कर्मचारी हुए थे शामिल

👉गौरतलब है कि महारत्न कंपनी SAIL में जूनियर मैनेजर 2026 की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा पांच जुलाई 2026 को हुई थी, जिसमें लगभग आठ हजार कर्मचारी शामिल हुए थे। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संचालन के लिए देश के विभिन्न प्रमुख शहरों में दो दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसके बावजूद बोकारो व धनबाद के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों द्वारा कथित रूप से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के इस्तेमाल की बात सामने आई, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता व संचालन प्रभावित हुआ। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच SAIL के विजिलेंस विभाग को सौंपी गई।


विजिलेंस जांच में गड़बड़ी की पुष्टि? नई परीक्षा की तारीख पर सस्पेंस

👉बताया जा रहा है कि जांच में कथित गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद परीक्षा रद्द कर दी गई? प्रबंधन ने मामले की गहन छानबीन कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि जब तक पूरे मामले में शामिल लोगों के चेहरे से पर्दा नहीं हट जाता, तब तक ई-जीरो की परीक्षा की नई तिथि तय नहीं की जाएगी।


Disclaimer: यह लेख दैनिक जागरण में प्रकाशित रिपोर्ट के आधार पर तैयार किया गया है। इसमें दी गई जानकारी मूल समाचार रिपोर्ट पर आधारित है।

अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में अतिरिक्त निर्माण को टोकन मनी पर नियमित करने की उठी मांग, BSP प्रबंधन से कर्मचारियों और दुकानदारों को बड़ी राहत देने की अपील..

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *