सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

मोहर्रम पर दुर्ग पुलिस की व्यापक सुरक्षा व्यवस्था, जिलेभर में 620 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी तैनात

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • मोहर्रम के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए दुर्ग पुलिस ने जिलेभर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की।
  • लगभग 620 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की तैनाती के साथ वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग की।
  • ताजिया जुलूस मार्गों, संवेदनशील क्षेत्रों, प्रमुख चौक-चौराहों और धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए, जिससे पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

मोहर्रम को लेकर जिलेभर में रही व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

👉मोहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई। मोहर्रम की दसवीं तारीख पर विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गों से निकाले गए, जिनके शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन हेतु पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई।


प्रमुख जुलूस मार्गों और महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

👉जिले के प्रमुख ताजिया जुलूस मार्गों, करबला मैदान, पावर हाउस चौक, सुपेला चौक, बीएसएनएल चौक, 2.5 मिलियन चौक, जामा मस्जिद क्षेत्र, पुरानी भिलाई, दुर्ग शहर सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। प्रत्येक स्थान पर राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को प्रभारी अधिकारी नियुक्त कर संपूर्ण व्यवस्था की निगरानी कराई गई।


महिला सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष इंतजाम

👉जुलूस के आगे, पीछे, दाएं एवं बाएं पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की भी विशेष तैनाती की गई। साथ ही रिजर्व पुलिस बल, दंगा नियंत्रण उपकरण, टियर गैस पार्टी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को आपात स्थिति से निपटने हेतु तैयार रखा गया।

Join WhatsApp

संवेदनशील क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी

👉जिले के संवेदनशील क्षेत्रों एवं पूर्व में विवादित रहे स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों एवं साम्प्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना को समाप्त किया जा सके।


यातायात व्यवस्था को लेकर भी किए गए विशेष प्रबंध

👉यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा आवश्यक डायवर्सन, पार्किंग एवं मार्ग नियंत्रण की व्यवस्था की गई। जुलूस मार्गों पर बड़े वाहनों का आवागमन नियंत्रित किया गया तथा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए।


वरिष्ठ अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग, वीडियोग्राफी और आसूचना तंत्र रहा सक्रिय

👉पूरे आयोजन की सतत निगरानी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण किया गया। प्रत्येक थाना क्षेत्र में वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गई तथा आसूचना तंत्र को सक्रिय रखते हुए किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रिजर्व पार्टी एवं अतिरिक्त बल को भी आवश्यकता अनुसार तत्काल उपयोग हेतु तैयार रखा गया।


दुर्ग पुलिस ने जिलेवासियों के सहयोग के लिए जताया आभार

👉दुर्ग पुलिस ने जिलेवासियों, ताजिया कमेटियों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी धर्मगुरुओं का शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक वातावरण में मोहर्रम पर्व संपन्न कराने में दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में 55 मकानहीन परिवारों का अपना घर का सपना हुआ साकार, लॉटरी के जरिए हुआ आवास आबंटन


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *