छत्तीसगढ़ के पहले धन्वंतरि मंदिर में भव्य धन्वंतरि महोत्सव, सांसद विजय बघेल ने प्रतिभावान बच्चों को किया सम्मानित; सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- धनतेरस के पावन अवसर पर धमधा में आस्था, संस्कृति और प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिला।
- वार्ड क्रमांक 10 स्थित छत्तीसगढ़ के प्रथम धन्वंतरि मंदिर परिसर में धन्वंतरि महोत्सव, वार्षिक स्नेह सम्मेलन एवं विद्यालय के वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।
- कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल हुए।
- उन्होंने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
- इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
छत्तीसगढ़ के प्रथम धन्वंतरि मंदिर में हुआ भव्य आयोजन
👉वार्ड क्रमांक 10 स्थित छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम धन्वंतरि मंदिर परिसर में वार्षिक स्नेह सम्मेलन, पंचम वार्षिकोत्सव एवं ऊ साई संस्कृति उत्तर धमधा विद्यालय के चतुर्थ वार्षिकोत्सव के अवसर पर धन्वंतरि महोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने लक्ष्मी माता, काली माता एवं सरस्वती माता के एक साथ विराजमान मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने शिवशक्ति काटा मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति द्वारा सांसद विजय बघेल का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। सांसद ने कल्याण सिंह चौहान को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, प्रतिभावान विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
👉कार्यक्रम में छोटे बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। सुवा नृत्य प्रस्तुत करने वाले ब्रीजापुर दल को सांसद ने पुरस्कृत किया। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात सांसद विजय बघेल ने महाप्रसादी ग्रहण की।
सांसद विजय बघेल ने दी धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं
👉अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज धनतेरस का पावन पर्व है। मैं कामना करता हूं कि आप सभी के घरों में सुख, समृद्धि और खुशहाली आए। भगवान धन्वंतरि सभी को स्वस्थ एवं निरोगी रखें। आप सभी दीपावली की तैयारियों में जुटे हैं और भगवान धन्वंतरि की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के प्रथम धन्वंतरि मंदिर का निर्माण एवं धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और नई पीढ़ी में संस्कारों को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सभी को धनतेरस, दीपावली एवं गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु रहे उपस्थित
👉इस अवसर पर कल्याण सिंह चौहान, नरेश साहू, पवन देवांगन, लोकेन्द्र ब्रह्मभट्ट, वीर ताम्रकार, श्वेता प्रशांत अग्रवाल, तुलसी पटेल, श्वेता शर्मा, सुंदर लाल साहू, राजेश कुमार राजपूत, कुमारी बाई टोंडू, बद्री पटेल, माहेश्वरी गोस्वामी, शीला तिवारी एवं गांधारी कहार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई के आस्था वृद्धा आश्रम को मिली नई सौगात! 20 लाख की लागत से बने कार्यालय, पुस्तकालय और भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

