इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

दीपावली पर दुर्ग-भिलाई के बाजारों में जाने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक पुलिस की यह एडवाइजरी! जानिए कहां होगी पार्किंग, किन रास्तों पर रहेगा वन-वे और कहां मिलेगा डायवर्सन

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही दुर्ग-भिलाई के बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है।
  • ऐसे में बाजारों में ट्रैफिक जाम और पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है।
  • पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने यातायात अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
  • दुर्ग के इंदिरा मार्केट से लेकर भिलाई के आकाश गंगा और पावर हाउस बाजार तक पार्किंग, वन-वे और डायवर्सन की विशेष व्यवस्था लागू की जाएगी।
  • ऐसे में बाजार जाने से पहले जान लीजिए पूरी ट्रैफिक एडवाइजरी।
  • पढ़े पूरी खबर 👇

दीपावली से पहले यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस की अहम बैठक

👉आगामी दीपावली त्यौहार के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ एवं यातायात के दबाव को देखते हुए दिनांक 04 नवंबर 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-06 में उमनि / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा समस्त यातायात अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में बाजारों में सुगम यातायात, व्यवस्थित पार्किंग एवं आम नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी जोन प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बाजारों के व्यापारियों एवं मार्केट प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पार्किंग स्थल निर्धारित करें। बाजारों में आवश्यकता के अनुसार पार्किंग गार्ड तैनात करने एवं बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि बाजार आने वाले नागरिकों को वाहन पार्क करने में परेशानी न हो और यातायात बाधित न हो।


नो-पार्किंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर होगी सख्ती

👉यातायात पुलिस द्वारा दीपावली के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

Join WhatsApp
  • नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
  • शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
  • प्रतिबंधित क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य मार्गों पर भारी वाहनों की अवैध पार्किंग पर कार्रवाई होगी।
  • सड़क के बीच वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध BNS की धारा 285 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दीपावली पर दुर्ग-भिलाई के प्रमुख बाजारों की पार्किंग व्यवस्था

👉यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा प्रमुख बाजारों में आने वाले नागरिकों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। बाजारवार पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी।


1. दुर्ग इंदिरा मार्केट: कहां खड़े करें दोपहिया और चारपहिया वाहन?

👉दुर्ग के सबसे प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में शामिल इंदिरा मार्केट में दीपावली के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष पार्किंग एवं वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।

👉दोपहिया वाहनों की पार्किंग:

  • महात्मा गांधी स्कूल
  • मारवाड़ी स्कूल
  • फरिश्ता कॉम्प्लेक्स

👉चारपहिया वाहनों की पार्किंग:

  • पशु चिकित्सालय
  • शनिचरी बाजार स्थित नगर निगम की रिक्त भूमि

👉वन-वे मार्ग व्यवस्था:

पटेल चौक से मध्यानी चौक, जामा मस्जिद होते हुए CSP कार्यालय के पीछे से पटेल चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।

चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा एवं ऑटो का प्रवेश प्रतिबंधित:

दिनांक 05 नवंबर से चारपहिया वाहन, ई-रिक्शा एवं ऑटो का बाजार क्षेत्र में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विशेष रूप से मध्यानी चौक से फरिश्ता कॉम्प्लेक्स तक चारपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

डायवर्सन पॉइंट:

  • माध्यानी चौक से सफारा लाइन की ओर।
  • मान होटल से नया पारा ओर।
  • गवलीन पारा से शिव पाराकी ओर।
  • शनिचरी बाजार से गंजपारा की ओर।
  • फरिश्ता कॉम्प्लेक्स से बस स्टैंडकी ओर।

2. समृद्धि मार्केट: यहां होगी वाहनों की पार्किंग

👉समृद्धि मार्केट आने वाले नागरिकों के वाहनों के लिए मार्केट के बगल में स्थित पार्किंग स्थल एवं हॉकी मैदान में पार्किंग व्यवस्था रहेगी।


3. जवाहर मार्केट, पावर हाउस: लाल मैदान में होगी पार्किंग

👉पावर हाउस स्थित जवाहर मार्केट में खरीदारी के लिए आने वाले नागरिक अपने वाहनों को लाल मैदान (दुर्गा पंडाल) में निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कर सकेंगे।


4. आकाश गंगा मार्केट: दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए अलग व्यवस्था

👉भिलाई के आकाश गंगा मार्केट में भीड़ को देखते हुए दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

👉दोपहिया वाहनों की पार्किंग:

  • हिमालय कॉम्प्लेक्स के सामने।
  • ज्वेलर्स मार्केट के सामने निर्धारित पार्किंग स्थल पर।

👉चारपहिया वाहनों की पार्किंग:

नगर निगम कार्यालय के बगल स्थित खाली मैदान में चारपहिया वाहन पार्क किए जाएंगे।


5. अन्य बाजार क्षेत्रों में भी निर्धारित पार्किंग का करना होगा पालन

👉जिन बाजारों में पृथक पार्किंग स्थल उपलब्ध नहीं है, वहां वाहन निर्धारित सफेद पार्किंग मार्किंग के अंदर ही खड़े किए जाएंगे। सड़क एवं आवागमन के रास्ते में वाहन खड़ा करना प्रतिबंधित रहेगा।


यातायात पुलिस दुर्ग की आम नागरिकों से अपील

👉दीपावली पर्व खुशियों एवं उत्साह का त्योहार है। यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों एवं बाजार आने वाले सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, सड़क पर या नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा न करें तथा यातायात पुलिस द्वारा बनाए गए डायवर्सन एवं वन-वे व्यवस्था का पालन करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। बाजारों में अनावश्यक भीड़ एवं जाम की स्थिति निर्मित न करें तथा यातायात पुलिस एवं ड्यूटी पर तैनात जवानों का सहयोग करें।


दीपावली पर सुरक्षित खरीदारी के लिए इन बातों का रखें ध्यान

👉दीपावली के दौरान बाजारों में भीड़ और वाहनों का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहता है। ऐसे में निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करना और यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। खासकर इंदिरा मार्केट जाने वाले वाहन चालक 05 नवंबर से लागू होने वाली प्रवेश प्रतिबंध और वन-वे व्यवस्था का ध्यान रखें। दुर्ग यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि व्यवस्थित यातायात बनाए रखने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस दुर्ग का संदेश है— आपका सहयोग, सुरक्षित एवं सुगम यातायात की पहचान।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई के आस्था वृद्धा आश्रम को मिली नई सौगात! 20 लाख की लागत से बने कार्यालय, पुस्तकालय और भोजनालय का सांसद विजय बघेल ने किया लोकार्पण


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *