इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

सेक्टर-6 सोसाइटी चुनाव: 9% ब्याज दर की मुहिम के बीच पोस्टर फाड़े जाने की सूचना, सदस्यों ने जताई नाराजगी!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • सेक्टर-6 सोसाइटी के आगामी चुनाव को लेकर 9% ब्याज दर का मुद्दा चर्चा में बना हुआ है।
  • इसी बीच 9% गारंटी पैनल के पोस्टर संयंत्र के विभिन्न विभागों में फाड़े जाने की जानकारी सामने आई है।
  • व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से यह जानकारी सदस्यों तक पहुंचने के बाद पैनल समर्थकों और सदस्यों ने इस पर नाराजगी व्यक्त की है। वहीं,
  • पैनल ने अपने चुनावी मुद्दे और 9% ब्याज दर लागू करने के दावे को लेकर अपनी बात दोहराई है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

विभिन्न विभागों में पोस्टर फाड़े जाने की मिली जानकारी

👉व्हाट्सएप ग्रुप से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9% ब्याज दर की मुहिम चलाने वाले और पहली ही बैठक में रिड्यूसिबल 9% ब्याज दर लागू करने की गारंटी देने वाले 9% गारंटी पैनल के पोस्टर संयंत्र के अंदर विभिन्न विभागों में फाड़े जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट फर्नेस, कोक ओवन सहित कई विभागों में इस तरह के पोस्टर फाड़े जाने की जानकारी सामने आई है। इसकी जानकारी व्हाट्सएप ग्रुप में साझा होने के बाद सदस्यों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की और इस तरह की गतिविधियों को अशोभनीय एवं अमानवीय बताया।


लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव कराने की अपील

👉9% गारंटी पैनल के सभी सदस्यों ने पोस्टर फाड़े जाने की घटनाओं पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव जीतने की प्रक्रिया के विपरीत बताया है। पैनल के सदस्यों का कहना है कि 9% ब्याज दर के मुद्दे पर यदि किसी को कोई संदेह या असहमति है, तो उसे सामूहिक सदस्यों के सामने सार्थक बहस और चर्चा के माध्यम से अपनी बात रखनी चाहिए। पैनल के सदस्यों ने एक स्वर में कहा कि 9% ब्याज दर को लेकर भ्रम फैलाने के बजाय सदस्यों के बीच तथ्यात्मक चर्चा होनी चाहिए, ताकि सभी लोग इस विषय को सही तरीके से समझ सकें।


पहली बोर्ड मीटिंग में 9% ब्याज दर लागू करने का दावा

👉9% गारंटी पैनल के सदस्यों ने दावा किया है कि चुनाव के बाद पहली ही बोर्ड मीटिंग में 9% ब्याज दर लागू करने का निर्णय लिया जाएगा। उनका कहना है कि इस फैसले में किसी भी प्रकार की अड़चन नहीं है और घाटे का भी कोई सवाल नहीं है। पैनल के अनुसार, इस संबंध में सहकारिता विभाग से भी जानकारी एकत्रित कर ली गई है। सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया जाएगा।

Join WhatsApp

सदस्यों के हित और समिति के विकास पर जोर

👉9% गारंटी पैनल का कहना है कि रिड्यूसिबल 9% ब्याज दर लागू होने से समिति के सदस्यों को आर्थिक लाभ मिलेगा। साथ ही, इस फैसले से समिति के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। पैनल ने अपने इस मुद्दे को सदस्यों के हितों से जुड़ा बताते हुए चुनाव में इसी विषय को प्रमुखता से उठाने की बात कही है। अब सोसाइटी चुनाव में 9% ब्याज दर का मुद्दा किस तरह प्रभाव डालता है और सदस्यों का समर्थन किसे मिलता है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा।


अगली खबर पढ़े 👉राज्य स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में दम दिखाने रवाना हुई BSP की पुरुष और महिला टीमें, जानिए कौन-कौन खिलाड़ी हुए शामिल!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *