सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

सेवा, समर्पण और उत्कृष्ट योगदान को मिला सम्मान, ओए-बीएसपी ने सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया अभिनंदन

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र की उपलब्धियों में वर्षों तक अपनी जिम्मेदारी और अनुभव से योगदान देने वाले अधिकारियों के सम्मान में बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा विशेष अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
  • प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित इस कार्यक्रम में जुलाई 2026 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त तथा अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
  • इस दौरान अधिकारियों के सेवा योगदान को याद किया गया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की गई।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

प्रगति भवन में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

👉बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा जुलाई 2026 माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त एवं अगस्त 2026 माह में सेवानिवृत्त अधिकारियों के दीर्घ सेवा एवं उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मान समारोह का आयोजन प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में किया गया।

इस कार्यक्रम में सेफी चेयरमेन एवं आफिसर्स एसोसएिशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, महासचिव अंकुर मिश्रा सहित कोषाध्यक्ष सौभाग्य रंजन साहू, सेफी नामिनी अखिलेश मिश्रा, सचिव द्वय प्रहलाद मौर्य व अनु पी उपस्थित थे।


इन अधिकारियों का हुआ सम्मान

👉इस सम्मान समारोह में जुलाई 2026 माह में स्वैच्छिक सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों में श्री संजीब कुमार मिश्रा (एसएमएस-3), श्री ज्ञानेन्द्र कुमार साहू, जीएम (डब्ल्यूएमडी), श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा, जीएम (आरसीएल), श्री इंदु भूषण मिश्रा, जीएम (एसएमएस-2), श्री मधूसूदन नायक, जीएम (सीओसीसीडी), श्री राहूल निगम, जीएम (पीईएम), श्री बिनीतोष बाला, (एसएमएस-2), श्री मनोज जैन, जीएम (मार्केटिंग), श्री संदेश रामकृष्णा शेंडे, जीएम (एसईडी), श्री भारती जवाहर बाबू, जीएम (मार्स), श्री डी पी मजगवाली, जीएम (एसएमएस-2), श्री अरूणवा बैनर्जी, जीएम (डब्ल्यूएमडी), श्री प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, डीजीएम (डब्ल्यूएमडी), श्री संजय अग्रवाल, डीजीएम, (ईडीडी), श्रीमती गगन गोयल, डीजीएम (आईएंडए), श्री राजेश कुमार गोस्वामी, एजीएम (एसएमएस-2), श्री सजीव डेनियल, एजीएम (सीओसीसीडी), श्री कौशलेन्द्र कुमार गुप्ता, एजीएम (आरसीएल), श्री कुलभूषण भटनागर, एजीएम (एसएमएस-2), श्री रामाकृष्णा जायसवाल, डिप्टी मैनेजर (आरएसएम), श्री रोहित कुमार मैनी, डिप्टी मैनेजर (एलडीसीपी), श्री मयंक कुमार करमाहे, असिस्टेंट मैनेजर (टीएसडी), श्री प्रदीप कुमार दास शर्मा, असिस्टेंट मैनेजर (एसपी-2) एवं अगस्त 2026 माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों में श्री उमेश भारद्वाज, सीजीएम (प्रोजेक्ट्स), श्री प्रभाकर एस खोब्रागढ़, जीएम इंचार्ज (पीईएम), श्री मनमोहन सिंह यादव, एजीएम (एचएम), श्री मनीष दुबे, एजीएम (माइंस एचक्यू), श्री जार्ज विलियम, एजीएम (एचआर), श्री लातूरी सिंह सवेरिया, डिप्टी मैनेजर (एसपी-3) का सम्मान किया गया।

Join WhatsApp

अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर किया सम्मानित

👉सम्मान समारोह में उपस्थित अधिकारियों तथा उनके जीवनसंगिनियों का आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अभिनंदन पत्र एवं सम्मान राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत्त अधिकारीगण अपनी सेवा काल के अविस्मरणीय क्षणों को साझा किया। उन्होंने ओए द्वारा किए गये सफल प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।


“यह समारोह आपके दीर्घ व उत्कृष्ट सेवा का है सम्मान”- बंछोर

👉समारोह के प्रारंभ में अपने स्वागत उद्बोधन में सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार बंछोर ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों को उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा जो उपलब्धियां हासिल किया गया है उन उपलब्धियां को हासिल करने में आप जैसे कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों का अहम योगदान है।

👉बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन ने सदैव ही अधिकारियों के मुद्दों के प्रति सजग रहा है और उन्हें बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किया है। जिसके फलस्वरूप सम्मानजनक पे-रिविजन, सेल पेंशन स्कीम को लागू करवाना, सेवानिवृत्त पर मिलने वाले अवकाश नगदीकरण की सीमा को 3 लाख से बढ़ाकर 25 लाख करना, 11 माह के पर्क्स के एरियर्स का भुगतान जैसे अहम मुद्दों के लिए जमीनी संघर्ष करते हुए सफलता हासिल की है।

👉उन्होने बताया कि सेल मेडिक्लेम की सुविधाओं में विस्तार हेतु सेफी द्वारा सेल प्रबंधन से सेल के सेवानिवृत्त कार्मिकों को अन्य महारत्नों द्वारा सेवानिवृत्ति पर दी जाने वाली मेडिकल सुविधाओं के समकक्ष सुविधाएं प्रदान करने हेतु प्रयास जारी है।


EPS-95 Higher Pension को लेकर हाईकोर्ट पहुंचा BSP PF Trust

👉श्री बंछोर ने बताया कि सर्वाेच्च न्यायालय के 04 नवम्बर 2022 के फैसले के अनुरूप कार्मिकों को हायर पेंशन दिया जाना चाहिए था। ईपीएफओ द्वारा जारी मनमाने परिपत्रों में गलत तरीके से व्याख्या कर लोगों को हायर पेंशन से वंचित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है जो कि न्यायसंगत नहीं है।

👉सेफी चेयरमेन श्री बंछोर ने सेल व बीएसपी प्रबंधन से ईपीएस-95 हायर पेंशन हेतु ईपीएफओ के विरूद्ध माननीय न्यायालय की शरण में जाने की मांग की थी। श्री बंछोर ने बताया कि व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक कार्मिक का हायर पेंशन हेतु न्यायालय में जाना और उसके खर्चे को वहन करना संभव नहीं है।

👉अतः इसके तहत सेल के जिन इकाइयों के कार्मिकों को हायर पेंशन की पात्रता से वंचित रखा गया है उन इकाइयों के पीएफ ट्रस्ट को ईपीएफओ के विरुद्ध न्यायालय में चुनौती देने का निर्णय लिया गया है। अतः जिन इकाइयों में हायर पेंशन की पात्रता प्रदान नहीं की गई है वो सभी पीएफ ट्रस्टों ने न्यायालय में केस दायर किया है।

👉बीएसपी पीएफ ट्रस्ट द्वारा वर्तमान कार्मिकों के साथ-साथ सेवानिवृत्ति कार्मिकों के लिए भी केस बिलासपुर उच्च न्यायालय में दायर किया। सुनवाई अभी पेंडिंग है।

👉सेल पीएफ ट्रस्ट सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी की सुनवाई माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता में दिनांक 22 जनवरी 2026 को हुआ है। विदित हो कि माननीय उच्च न्यायालय कलकत्ता द्वारा 29 जनवरी 2026 को सेल पीएफ ट्रस्टों (सीएमओ, आरएमडी, डीएसपी, एवं आईएसपी) के पक्ष में निर्णय दिया गया है जिससे सेल इन पीएफ ट्रस्टों के सदस्यों को ईपीएस-95 हायर पेंशन मिलने की उम्मीद जगी है।

👉भिलाई पीएफ ट्रस्ट के सभी सदस्यों को भी माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर से शीघ्र न्याय मिलने की उम्मीद है। सेफी टीम ने हायर पेंशन हेतु सभी केन्द्रीय मंत्रियों से मिलकर व पत्र के माध्यम से इस मुद्दे को अवगत कराया गया है।

👉सुप्रीम कोर्ट द्वारा हायर पेंशन हेतु दिए गए दिशानिर्देशों को ईपीएफओ द्वारा मनमाने ढंग से पेंशन हितग्राहियों को हायर पेंशन से वंचित करने की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है।


सेवानिवृत्त अधिकारियों ने ओए-बीएसपी के कार्यों को सराहा

👉सेवानिवृत्त अधिकारी श्री उमेश भारद्वाज, सीजीएम (प्रोजेक्ट्स), ने बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह के लिए संगठन के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया।

👉उन्होंने कहा कि “ऑफिसर्स एसोसिएशन न केवल सेवारत अधिकारियों के हितों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है, बल्कि सेवानिवृत्त अधिकारियों से निरंतर आत्मीय संबंध बनाए रखते हुए उनके सम्मान और हितों का भी पूरा ध्यान रखता है। यह संगठन अपने सदस्यों के सुख-दुःख में सहभागी बनकर एक परिवार की तरह कार्य कर रहा है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।” सम्मान समारोह में अन्य सेवानिवृत्त अधिकारियों ने भी अपने विचार रखे एवं अपने अनुभवों को साझा किया।


सेवानिवृत्ति के बाद भी अधिकारियों को परिवार का अभिन्न अंग मानता है ओए

👉कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओए-बीएसपी महासचिव श्री अंकुर मिश्रा ने कहा कि “बी.एस.पी. ऑफिसर्स एसोसिएशन अपने प्रत्येक सदस्य को सेवा काल के साथ-साथ सेवानिवृत्ति के पश्चात भी परिवार का अभिन्न अंग मानता है। सेवानिवृत्त अधिकारी अपने अनुभव, ज्ञान एवं कार्यसंस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। एसोसिएशन सदैव उनके हितों की रक्षा, समस्याओं के समाधान तथा उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।”

👉उन्होंने आगे कहा कि “एसोसिएशन का उद्देश्य केवल अधिकारियों के सेवा संबंधी हितों की रक्षा करना ही नहीं, बल्कि सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान, सामाजिक सहभागिता एवं पारस्परिक सहयोग की परंपरा को भी सुदृढ़ करना है। इस प्रकार के सम्मान समारोह वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति हमारी कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम हैं तथा युवा अधिकारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं।”

👉उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों का आभार माना। उन्होंने सेवानिवृत अधिकारियों से प्रार्थना किया कि कभी भविष्य में उन्हें ओए की आवश्यकता हुई वे जरूर हमें सेवा का मौका दें और निवेदन किया कि कभी हमें आपके अनुभव की आवश्यकता होगी तो कृपया हमें अपना मार्गदर्शन प्रदान करें


बड़ी संख्या में अधिकारी रहे उपस्थित

👉कार्यक्रम का संचालन ओए जोनल प्रतिनिधि दिनेश मानिकपुरी ने किया। कार्यक्रम में ओए जोनल प्रतिनिधिगण- संजय कुमार तिवारी, एम ए आर शरीफ, विरेन्द्र सिंह, रोहित हरित, एम विजय कुमार, एस के नागले, सोमेश द्विवेदी, दिवाकर सिरमौर, निमेश कुमार गुप्ता, विवेक सिंह चौहान, मिलिंद बंसोड, श्रवण कुमार शुक्ला, आदित्य दुबे, जी पी सोनी, संजीव कुमार सोनी, विकास सिन्हा, श्वेत कुमार मिश्रा, एच एल सोनवानी, अंकुर राठौर, थालेश सिन्हा, विनीत वर्मा, अखिल मिश्रा, रोहित सांगवान, राजूल कुमार पाण्डेय एवं एक्स ओए महासचिव जे बी पाटिल सहित सहित बड़ी संख्या में अधिकारी गण उपस्थित थे।


अगली खबर पढ़े 👉पहले बढ़ी कहासुनी, फिर गले मिले अधिकारी-कर्मचारी; BSP Workers Union ने सुलझाया मामला


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *