इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

दीपावली पर दुर्ग पुलिस की भावुक पहल: 37 शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों तक पहुंचे अधिकारी, SSP विजय अग्रवाल ने खुद जाना कुशलक्षेम

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को याद करते हुए दुर्ग पुलिस ने दीपावली के अवसर पर एक सराहनीय पहल की।
  • त्योहार की खुशियों के बीच पुलिस विभाग ने अपने उन परिवारों को विशेष रूप से याद किया, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अपने प्रियजनों को खोया है।
  • इस दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के 37 शहीद अधिकारी-कर्मचारियों के परिवारों से संपर्क कर उन्हें शुभकामना भेंट प्रदान की गई और उनका कुशलक्षेम जाना गया।
  • आइए विस्तार से जानते है 👇

37 शहीद परिवारों तक पहुंची दुर्ग पुलिस, दीपावली की दी शुभकामनाएं

👉दिनांक 06.11.2026 को दीपावली पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस एवं छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले 37 शहीद अधिकारी/कर्मचारियों के परिवारों के प्रति सम्मान एवं संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा विशेष पहल की गई। इसी क्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय अग्रवाल द्वारा स्वयं शहीद परिवारों के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की गई। इस दौरान उन्हें दीपावली की शुभकामना भेंट प्रदान कर उनका कुशलक्षेम जाना गया।


SSP विजय अग्रवाल ने स्वयं शहीद परिवारों से की मुलाकात

👉श्री विजय अग्रवाल द्वारा शहीद आरक्षक आदेश के निवास स्थान एस.टी.एफ. कॉलोनी, सिंधिया नगर, शहीद आरक्षक अवनी सिंह के निवास स्थान नई पुलिस लाइन, दुर्ग तथा शहीद आरक्षक मनोज वर्मा के निवास स्थान पांच बिल्डिंग, दुर्ग पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की गई। इस अवसर पर उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि राष्ट्र एवं समाज की सुरक्षा के लिए उनके परिवार के सदस्यों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। छत्तीसगढ़ शासन एवं पुलिस विभाग शहीद परिवारों के साथ खड़ा है तथा उनके सुख-दुख में सहभागी रहेगा।


अन्य शहीद परिवारों तक भी पहुंची पुलिस की टीम

👉जिले के अन्य शहीद परिवारों के निवास स्थान पर भी संबंधित नगर पुलिस अधीक्षकों, अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पहुंचकर दीपावली की शुभकामना भेंट प्रदान की गई तथा परिजनों का हालचाल जाना गया। इस पहल के माध्यम से दुर्ग पुलिस ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिसकर्मियों के परिवार विभाग के लिए आज भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं और उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

Join WhatsApp

“शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा” – SSP विजय अग्रवाल

👉डीआईजी एवं एसएसपी दुर्ग श्री विजय अग्रवाल ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शासन एवं पुलिस विभाग शहीद परिवारों के साथ हर परिस्थिति में खड़ा है। उनके परिवारों का सम्मान करना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना विभाग की जिम्मेदारी है।


दुर्ग पुलिस का संदेश: शहीद परिवार पुलिस विभाग का अभिन्न अंग

👉दुर्ग पुलिस ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। शहीद परिवार पुलिस विभाग का अभिन्न अंग हैं और विभाग उनके साथ निरंतर खड़ा रहेगा। दीपावली जैसे पारिवारिक और खुशियों के पर्व पर शहीद परिवारों के बीच पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने यह संदेश दिया कि वर्दी के पीछे का रिश्ता केवल सेवा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन परिवारों के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का भी रिश्ता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में पट्टा सर्वेक्षण की सूची जारी, दावा-आपत्ति के लिए कल तक मौका!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *