भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टर पर निगम का एक्शन तेज, बिजली और ट्यूबलर पोल से हटाई जा रही प्रचार सामग्री
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाईनगर, 27 जुलाई 2026। भिलाई शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर बिना अनुमति लगाए गए बैनर-पोस्टर अब नगर निगम के निशाने पर हैं।
- शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम भिलाई ने अवैध प्रचार सामग्री के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।
- निगम आयुक्त सुरूचि सिंह के निर्देश पर अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए विद्युत एवं ट्यूबलर पोल पर लगाए गए अवैध बैनर-पोस्टर लगातार हटाए जा रहे हैं।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
सड़क पर दृश्यता प्रभावित होने से दुर्घटना की आशंका
👉निगम अधिकारियों ने बताया कि विद्युत एवं ट्यूबलर पोल पर लगाए गए बैनर-पोस्टर कई बार सड़क किनारे दृश्यता को प्रभावित करते हैं, जिससे वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों एवं अन्य बाधाओं को देखने में परेशानी हो सकती है। इससे सड़क दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इसके अलावा शहर के प्रमुख मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अनाधिकृत प्रचार सामग्री लगाए जाने से शहर की सुंदरता एवं स्वच्छता प्रभावित होती है।
निगम अमला कर रहा क्षेत्रों का निरीक्षण
👉आयुक्त के निर्देश पर निगम द्वारा ऐसे अवैध बैनर एवं पोस्टर को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत निगम अमला विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर विद्युत एवं ट्यूबलर पोल सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए अनाधिकृत बैनर-पोस्टर को हटाने की कार्रवाई कर रहा है। अवैध बैनर पोस्टर हटाए जाने के संबंध में महापौर परिषद से भी संकल्प पारित है।
बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर बैनर-पोस्टर न लगाने की अपील
👉नगर निगम भिलाई ने नागरिकों एवं विभिन्न संस्थानों से अपील की है कि सार्वजनिक संपत्तियों, विद्युत एवं ट्यूबलर पोल तथा अन्य निर्धारित स्थानों पर बिना अनुमति के बैनर-पोस्टर न लगाएं। निगम द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए अवैध प्रचार सामग्री के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP सेवानिवृत्त कार्मिकों ने तेज किया आंदोलन, टाउनशिप की समस्याओं से लेकर महिलाओं की सुरक्षा तक उठाए सवाल
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


I like this post, enjoyed this one appreciate it for putting up. “What is a thousand years Time is short for one who thinks, endless for one who yearns.” by Alain.