विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19 लाख की ठगी! किर्गिस्तान भेजा, नौकरी नहीं मिली; दो आरोपी अभिरक्षा में
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- विदेश में MBA की पढ़ाई और पढ़ाई के बाद अच्छी नौकरी दिलाने का सपना दिखाकर 19 लाख रुपये लेने के मामले में दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई की है।
- स्मृतिनगर स्थित एक कंसल्टेंसी से जुड़े आरोपियों पर यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की यूनिवर्सिटियों में प्रवेश दिलाने के साथ नौकरी, कनाडा की सिटीजनशिप और विजिटर वीजा दिलाने का प्रलोभन देने का आरोप है।
- पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
MBA एडमिशन और विदेश में नौकरी का दिया था झांसा
👉चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में विदेश में MBA की पढ़ाई एवं नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख रुपये प्राप्त करने के मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
आवेदक सुमित अरमरकर, निवासी सेक्टर-01, सड़क नं.-08, क्वा. नं.-11/डी, वार्ड नं.-38, भिलाईनगर, जिला-दुर्ग द्वारा दिनांक 15.09.2026 को चौकी स्मृतिनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार स्मृतिनगर स्थित टॉप कैरियर कंसल्टेंसी के संचालक गगन गुप्ता, उसकी पत्नी श्रीमती स्वाती अग्रवाल गुप्ता एवं उनके पार्टनर जसविंदर सिंह डिगवा द्वारा आवेदक को विदेश में MBA की पढ़ाई कराने तथा पढ़ाई के बाद अच्छी नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया गया।
UK, USA, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा की यूनिवर्सिटी का दिया भरोसा
👉आरोपियों द्वारा यूनाइटेड किंगडम, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया एवं कनाडा की विभिन्न यूनिवर्सिटियों में MBA में प्रवेश दिलाने तथा विदेश में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया गया। आरोपियों के बताए बैंक खातों में आवेदक द्वारा अलग-अलग किस्तों एवं चेक के माध्यम से कुल 19,00,000/- रुपये जमा किए गए। राशि प्राप्त करने के बाद आरोपियों द्वारा विदेश भेजने एवं नौकरी दिलाने के नाम पर लगातार आश्वासन देकर टालमटोल की गई।
कनाडा सिटीजनशिप और विजिटर वीजा का भी दिया प्रलोभन
👉बाद में कनाडा की सिटीजनशिप एवं नौकरी दिलाने तथा विजिटर वीजा के माध्यम से विदेश भेजने का प्रलोभन देकर भी राशि प्राप्त की गई। आवेदक को किर्गिस्तान भेजे जाने के बाद भी नौकरी नहीं दिलाई गई, जिसके कारण वह भारत वापस आ गया। इसके बाद जब आवेदक ने अपनी राशि वापस मांगी तो आरोपियों द्वारा 2,00,000/- रुपये राशि के तीन चेक दिए गए। बैंक में प्रस्तुत किए जाने पर ये चेक बाउंस हो गए।
स्मृतिनगर चौकी में दर्ज हुआ अपराध
👉आवेदक की रिपोर्ट पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1375/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम द्वारा आरोपी गगन गुप्ता एवं जसविंदर सिंह डिगवा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया।
आरोपियों से पूछताछ, अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी
👉पुलिस के अनुसार आरोपियों का पूर्व आपराधिक प्रकरण नहीं पाए जाने से प्रकरण में धारा 35(1) BNSS के प्रावधानों का पालन करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में पुलिस द्वारा विवेचना जारी है।
मामले में बताए गए आरोपी
- गगन गुप्ता —
- जसविंदर सिंह डिगवा —
- श्रीमती स्वाती अग्रवाल गुप्ता — संचालक/संबंधित पक्ष।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से की अपील
👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि विदेश में शिक्षा, नौकरी, वीजा अथवा अन्य सेवाएं दिलाने वाली किसी भी कंसल्टेंसी को राशि न देवे एवं उसकी वैधता, संबंधित संस्थान की मान्यता एवं दस्तावेजों का सत्यापन अवश्य करें।पुलिस ने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा धोखाधड़ी की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
अगली खबर पढ़े 👉 रक्तदान से सेवा, अब सम्मान की बारी: इंजीनियर्स डे पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भिलाई का दो दिवसीय आयोजन
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

