AI से फोटो एडिट कर ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला: महिला से मांगे ₹5 लाख, पति को जान से मारने की धमकी;
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- दुर्ग। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच इसके दुरुपयोग का एक गंभीर मामला दुर्ग जिले से सामने आया है।
- आरोप है कि एक युवक ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर एक महिला के फोटो एडिट किए और उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देकर ₹5,00,000 की मांग की।
- इतना ही नहीं, रकम नहीं देने पर महिला के पति को जान से मारने और पीड़िता पर जबरन तलाक लेने का दबाव बनाने का भी आरोप है।
- शिकायत मिलने के बाद छावनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
AI तकनीक से फोटो एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी
👉दुर्ग पुलिस के अनुसार, AI तकनीक का दुरुपयोग कर पीड़िता के फोटो एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा पीड़िता से ₹5,00,000 की अवैध मांग की गई तथा रकम नहीं देने पर उसके पति को जान से मारने एवं पीड़िता को जबरन तलाक लेने के लिए लगातार धमकी दी गई। थाना छावनी पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना कर आरोपी की पहचान कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने AI के माध्यम से फोटो एडिट कर अपराध करना स्वीकार किया।प्रकरण में आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है तथा प्रकरण की अग्रिम वैधानिक विवेचना जारी है।
पीड़िता ने छावनी थाने में दर्ज कराई शिकायत
👉दिनांक 24.07.2026 को प्रार्थिया साम्या खान द्वारा थाना छावनी में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि मोबाइल नंबर 913****223 का उपयोग करने वाले रविन्द्र भारती द्वारा उससे ₹5,00,000 की मांग की जा रही थी। रकम नहीं देने पर आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी तथा AI तकनीक का उपयोग कर उसके फोटो एडिट कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दी एवं पीड़िता पर उसके पति से जबरन तलाक लेने का दबाव बनाया।
अपराध क्रमांक 511/2026 दर्ज, BNS की धाराओं में विवेचना
👉प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 511/2026 पंजीबद्ध कर धारा 308(2), 308(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने AI तकनीक के माध्यम से फोटो एडिट कर अपराध करना स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपी का नाम
1. रविन्द्र भारती, उम्र 30 वर्ष, निवासी सतनामी पारा, ठेंगाभाट, थाना धमधा, जिला दुर्ग (छ.ग.)
पुलिस ने जब्त किए मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य
👉जप्त सामग्री :
- अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन (विवेचना अनुसार)।
- इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य एवं सोशल मीडिया संबंधी डिजिटल सामग्री।
छावनी पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
👉उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस की अपील: AI के जरिए ब्लैकमेलिंग गंभीर अपराध
👉दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि AI अथवा अन्य डिजिटल माध्यमों का दुरुपयोग कर किसी की छवि धूमिल करना, धमकी देना, ब्लैकमेल करना अथवा सोशल मीडिया के माध्यम से अपराध करना गंभीर दंडनीय अपराध है। ऐसी किसी भी घटना की सूचना तत्काल निकटतम थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन पर दें। दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP के 37 अधिकारियों को मिलेगा सम्मान: जून के VRS और जुलाई में रिटायर होने वाले अफसरों के लिए OA-BSP का सम्मान समारोह 28 जुलाई को
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

