इस्पात कोऑपरेटिव सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव - 9% गारंटी पैनल विज्ञापन

दुर्ग पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन! 32 हजार लोगों के डेटा की जांच, 250 से अधिक व्यक्ति शॉर्टलिस्ट!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • दुर्ग पुलिस की STF टीम ने बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान और अवैध प्रवास की जांच के लिए पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में चलाया विशेष अभियान, दस्तावेजों और डेटा का विश्लेषण जारी।
  • दुर्ग पुलिस ने अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के लिए विशेष जांच अभियान चलाया है।
  • इस अभियान के तहत करीब 32,000 व्यक्तियों के स्कैन किए गए डेटा का विश्लेषण किया गया, जिसमें 250 से अधिक व्यक्तियों को आगे की जांच के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
  • इन व्यक्तियों से संबंधित जानकारी के संकलन और सत्यापन के लिए STF टीम ने पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और मुर्शिदाबाद सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों में विशेष सर्च एवं डेटा संकलन की कार्रवाई की है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

32,000 व्यक्तियों के डेटा का विश्लेषण, 250 से अधिक शॉर्टलिस्ट

👉दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिकों की पहचान एवं उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दुर्ग पुलिस की STF टीम द्वारा उपलब्ध डेटा के आधार पर विशेष सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लगभग 32,000 व्यक्तियों के स्कैन किए गए डेटा का परीक्षण एवं विश्लेषण किया गया, जिसमें से 250 से अधिक व्यक्तियों को आगे की जांच हेतु शॉर्टलिस्ट किया गया।


पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती जिलों में STF की विशेष कार्रवाई

👉शॉर्टलिस्ट किए गए व्यक्तियों के संबंध में जानकारी के संकलन एवं सत्यापन के उद्देश्य से STF टीम द्वारा पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्रों, जिनमें मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना एवं मुर्शिदाबाद सहित अन्य संबंधित क्षेत्र शामिल हैं, में विशेष कार्रवाई की गई। इस दौरान संबंधित व्यक्तियों के संबंध में उपलब्ध जानकारियों का संकलन एवं दस्तावेजीकरण किया गया है। संकलित डेटा का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। विश्लेषण एवं सत्यापन के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


पहले भी बांग्लादेशी नागरिक को किया जा चुका है डिपोर्ट

👉दुर्ग पुलिस द्वारा पूर्व में भी अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे डिपोर्ट किया जा चुका है। दुर्ग पुलिस द्वारा इस प्रकार के मामलों में उपलब्ध जानकारी एवं तकनीकी डेटा के आधार पर सतत निगरानी, जांच एवं वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

दुर्ग पुलिस की आम नागरिकों से अपील

👉दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अवैध रूप से निवासरत विदेशी नागरिक के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस सहायता हेल्पलाइन नंबर: 1800-233-1905

प्राप्त सूचना पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

— दुर्ग पुलिस, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) —


अगली खबर पढ़े 👉 सेक्टर-6 सोसाइटी के कामकाज की रिटायर सदस्यों ने की सराहना, 26 कार्मिकों को दी गई विदाई!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *