सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, व्यापार बढ़ेगा तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : सांसद विजय बघेल

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • नई दिल्ली, 9 अगस्त। देश की आर्थिक प्रगति में व्यापार और उद्योग जगत की भूमिका को रेखांकित करते हुए भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा 45वें राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
  • कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के मावलंकर हॉल में आयोजित इस सम्मेलन में देश के 30 राज्यों से आए उद्योगपतियों एवं व्यापारियों ने भाग लिया।
  • कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने व्यापारियों को संबोधित किया और इस दौरान उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

45वें राष्ट्रीय व्यापारी दिवस पर आयोजित हुआ सम्मेलन

👉भारतीय उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आयोजित 45वें राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के अवसर पर व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के मावलंकर हॉल, संसद मार्ग, नई दिल्ली में किया गया। सम्मेलन में देश के 30 राज्यों से आए उद्योगपतियों एवं व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने व्यापारियों को संबोधित किया। इस दौरान सांसद बघेल को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

अर्जुन राम मेघवाल रहे मुख्य अतिथि

👉कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहे।व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय चेयरमैन सुनील संघवी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता सहित संगठन के पदाधिकारी एवं देशभर से आए व्यापारी मौजूद रहे।


व्यापार और उद्योग जगत की भूमिका महत्वपूर्ण : विजय बघेल

👉सांसद विजय बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने और प्रधानमंत्री मोदी के प्रति देशवासियों का विश्वास बढ़ाने में उद्योग एवं व्यापार जगत का महत्वपूर्ण योगदान है।देश के व्यापारी और उद्योगपति आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन देश का व्यापारी हर परिस्थिति में आगे बढ़ने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। केंद्र सरकार व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा व्यापार को सुगम बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। व्यापारियों की मेहनत और उद्यमशीलता देश की आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण आधार है।

Join WhatsApp

व्यापार बढ़ेगा तो अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी : मुकुंद मिश्रा

👉भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने कहा कि संगठन अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद स्व. श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व से चली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए देशभर के हजारों व्यापारियों की सेवा कर रहा है। संगठन व्यापारियों और सरकार के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि देश का व्यापार बढ़ेगा तो अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की प्रमुख तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। केंद्र सरकार व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।


छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्योगपति हुए शामिल

👉सम्मेलन में छत्तीसगढ़ से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक मोदी, प्रदेश चेयरमैन सुधीर बंसल, राजेश बंसल, हेमचंद्र जोशी, हरीश पटवाल, अनिल अग्रवाल, प्रहलाद खंडेलवाल, पवन कुमार, नरेश गोयल, मुकुंद मिश्रा, हेमंत गुप्ता, मोहन गुरुनानी, तारन नाथ त्रिवेदी, मैरो प्रसाद मिश्र, गोपाल दास अग्रवाल, प्यारे लाल सेठ, किशोर भाई खारावाल, राजू अप्सरा, एस. सौंदर्य राजन, ए. राजा, विजय लक्ष्मी, चंद गुप्ता, सतीश अग्रवाल, जितेंद्र शाह, बालकिशन अग्रवाल, नरसिंह अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं उद्योगपति उपस्थित रहे।


व्यापार एवं उद्योग के विकास पर हुई चर्चा

👉देशभर से आए हजारों व्यापारियों में सम्मेलन को लेकर उत्साह और हर्ष का वातावरण रहा। सम्मेलन में व्यापार एवं उद्योग के विकास, व्यापारियों की समस्याओं तथा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में व्यापार जगत की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

व्यापारी दिवस के इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए व्यापारियों और उद्योगपतियों की भागीदारी ने व्यापार जगत की व्यापक भूमिका को सामने रखा। कार्यक्रम में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, व्यापार को सुगम बनाने और आर्थिक विकास में व्यापार एवं उद्योग की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP Non-Financial Motivation Scheme: 11,345 कर्मचारियों के लिए ₹1.13 करोड़ की Reward Earning, जानिए किस विभाग को कितना मिला


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

2 thoughts on “व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, व्यापार बढ़ेगा तो देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी : सांसद विजय बघेल”

  1. Nice post. I used to be checking constantly this blog and I’m impressed! Extremely useful info particularly the remaining part 🙂 I care for such information a lot. I was looking for this certain information for a very long time. Thanks and good luck.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *