सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव विज्ञापन विज्ञापन

भिलाई में निकाय चुनाव से पहले जरूरी अपडेट, मतदाता सूची में नाम और गलतियां जरूर जांच लें!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भिलाई में तैयारियां शुरू हो गई हैं।
  • इसी क्रम में मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है।
  • ऐसे में क्षेत्र के नागरिकों के लिए यह जरूरी है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम और दर्ज विवरण जांच लें।
  • यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है या विवरण में कोई त्रुटि है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सुधार के लिए आवेदन किया जा सकता है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ

👉नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ हो गया है। इस प्रक्रिया के माध्यम से मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की कार्रवाई की जाएगी।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

मतदाता सूची में नाम और विवरण जांचने की अपील

👉नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है, अथवा नाम, पता या अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक सुधार कराने हेतु आवेदन करें।


कोई भी पात्र मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे

👉लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। अतः सभी नागरिकों से आग्रह है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें तथा यह सुनिश्चित करें कि आगामी निकाय चुनाव में कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

Join WhatsApp

नाम जोड़ने, शिफ्टिंग या विलोपन के लिए किससे करें संपर्क?

👉मतदाता सूची में नाम जोड़ने, शिफ्टिंग या विलोपन हेतु बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) या अधिकृत अधिकारियों से संपर्क करें।


अगली खबर पढ़े 👉 चौहान प्लाजा की दो दुकानों के सौदे में 28 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, फर्जी NOC और हस्ताक्षर मामले में आरोपी गिरफ्तार!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *