सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

BSP के गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के मुद्दों पर BAKS का बड़ा एजेंडा! CGM HR से बैठक में रखीं 17 प्रमुख मांगें!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के गैर-कार्यपालक कर्मचारियों से जुड़े लंबे समय से लंबित मानव संसाधन विभाग के मुद्दों को लेकर भिलाई अनाधिशासी कर्मचारी संघ (BAKS) ने प्रबंधन के सामने अपनी मांगें रखी हैं।
  • BAKS ने BSP के CGM HR प्रशांत ओझा के साथ संयुक्त बैठक कर कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
  • यूनियन का कहना है कि इन मुद्दों के लंबित रहने से कर्मचारियों पर आर्थिक और मानसिक प्रभाव पड़ रहा है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

CGM HR प्रशांत ओझा के साथ BAKS की संयुक्त बैठक

👉भिलाई अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने बीएसपी के सीजीएम एचआर प्रशांत ओझा के साथ बैठक कर एचआर विभाग से जुड़े स्थानीय मुद्दों के निराकरण हेतु मांग पत्र सौंपा। यूनियन ने सीजीएम से कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के मानव संसाधन विभाग से जुड़े कई मुद्दे वर्षों से लंबित हैं। इनका कर्मचारियों पर नकारात्मक आर्थिक और मानसिक प्रभाव पड़ रहा है। कर्मचारी हित में इन मुद्दों का निराकरण और आवश्यक संशोधन किया जाना अत्यंत जरूरी है।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

BAKS ने प्रबंधन के सामने रखीं 17 प्रमुख मांगें

1. वार्ताकारी संघ/वार्ताकारी परिषद के गठन की प्रक्रिया पूरी करने की मांग

👉नई श्रम संहिता (औद्योगिक संबंध संहिता 2026) के तहत वार्ताकारी संघ/वार्ताकारी परिषद के चयन हेतु प्रक्रिया को पूर्ण करने की मांग की गई। भारत में 08 मई 2026 को नए श्रम कानून प्रभावी हो गए हैं, जिसके तहत नियोक्ता को लोकतांत्रिक रूप से वार्ताकारी संघ/वार्ताकारी परिषद का गठन करने की मांग यूनियन ने की। यूनियन के अनुसार वार्ताकारी संघ/वार्ताकारी परिषद का गठन नहीं होने के कारण बीएसपी गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के कई मुद्दों का अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है।


2. वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट को मोबाइल एप/बीएसपी इंट्रानेट पर प्रदर्शित करने की मांग

👉गैर-कार्यपालक कर्मचारियों की वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) की ग्रेडिंग को मोबाइल एप या BSP इंट्रानेट पर प्रदर्शित करने की मांग की गई। यूनियन का कहना है कि अभी तक कर्मचारियों के वार्षिक ACR ग्रेडिंग को कर्मचारियों से गुप्त रखा जा रहा है, जिससे विभागाध्यक्ष द्वारा किए गए कार्यों के मूल्यांकन ग्रेड की जानकारी कर्मचारियों को नहीं मिल पा रही है।

Join WhatsApp

3. 1/2 CL की सुविधा लागू करने की मांग

👉गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के लिए हाफ CL यानी 1/2 कैजुअल लीव की सुविधा अविलंब लागू करने की मांग की गई।


4. इंसेंटिव/रिवार्ड फॉर्मूले में संशोधन की मांग

👉BAKS ने बीएसपी कर्मचारियों के इंसेंटिव रिवार्ड फॉर्मूले में संशोधन की मांग की। यूनियन के अनुसार इस फॉर्मूले को अंतिम बार वर्ष 2007 में संशोधित किया गया था। उसके बाद से SAIL/BSP की लेबर प्रोडक्टिविटी में कई गुना वृद्धि हुई है। सेल/बीएसपी के प्रोडक्शन से जुड़े अन्य सभी पैरामीटरों में भी काफी तेज वृद्धि हुई है।


5. एक्सटेंड क्लस्टर में पदनाम और अगले क्लस्टर से जुड़ी विसंगतियां दूर करने की मांग

👉वर्तमान ननएक्स पदोन्नति नीति में कई विसंगतियां होने की बात यूनियन ने कही। यूनियन के अनुसार जब तक वरिष्ठ कर्मचारी का पदोन्नति नहीं हो जाता, तब तक उसके नीचे के सभी कनिष्ठ कर्मचारियों का पदोन्नति रोका जा रहा है, चाहे कनिष्ठ की नियुक्ति किसी भी ग्रेड या क्लस्टर में हुई हो। इसलिए पदोन्नति नीति में सुधार की जरूरत बताई गई।


6. उच्च शिक्षा पर प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग

👉कर्मचारियों द्वारा उच्च शिक्षा हासिल करने पर प्रोफेशनल इंसेंटिव के तहत उच्च योग्यता ग्रहण करने वाले कर्मचारियों को वर्तमान में मिल रहे ₹10,000 को बढ़ाकर कुल शिक्षण शुल्क का 75 प्रतिशत किए जाने की मांग की गई।


7. फेस्टिवल एडवांस बढ़ाने की मांग

👉त्योहार अग्रिम के रूप में वर्तमान देय फेस्टिवल एडवांस ₹5,000 को बढ़ाकर एक माह के DA बेसिक के बराबर किए जाने की मांग की गई। यूनियन के अनुसार बीएसपी कार्मिकों को वर्ष 2008 से त्योहार अग्रिम के रूप में मात्र ₹5,000 राशि का भुगतान किया जा रहा है। विगत 18 वर्षों से इसमें वृद्धि नहीं होने के कारण त्योहार अग्रिम राशि से कर्मियों को कुछ भी लाभ नहीं मिल पा रहा है।


9. मोबाइल सेट, SIM, इंटरनेट, कॉलिंग रिचार्ज और Wi-Fi सुविधा की मांग

👉विभागीय तथा पर्सनल कार्य के लिए मोबाइल सेट, मोबाइल SIM, इंटरनेट और कॉलिंग रिचार्ज तथा Wi-Fi की सुविधा देने की मांग की गई। यूनियन के अनुसार बीएसपी कर्मचारी अपने निजी खर्च से खरीदे गए मोबाइल और रिचार्ज कराए गए पैक से दैनिक हाजिरी, ऑनलाइन कार्य, चिकित्सा तथा विभागीय कार्य कर रहे हैं।


10. NMDC की तर्ज पर लॉन्ग सर्विस अवार्ड में संशोधन की मांग

👉BAKS ने NMDC के तर्ज पर लॉन्ग सर्विस अवार्ड में संशोधन कर सोने के सिक्के दिए जाने की मांग की।यूनियन के अनुसार बीएसपी कार्मिकों को अभी 25 वर्ष की सेवा पूरी करने पर लॉन्ग सर्विस अवार्ड के रूप में सेलम इस्पात संयंत्र का बर्तन सेट प्रदान किया जा रहा है, जो सेल/बीएसपी जैसी ग्रेट प्लेस टू वर्क/बेस्ट एम्पलायर/महारत्न कंपनी जैसे उपाधि प्राप्त संस्थान के लिए उपयुक्त नहीं है।

यूनियन ने कहा कि इस्पात मंत्रालय की नवरत्न कंपनी NMDC अपने कार्मिकों को 15, 20, 25, 30, 35 और 40 वर्ष की अलग-अलग सेवा के बाद 2 ग्राम से लेकर 25 ग्राम तक स्वर्ण सिक्का उपहार और स्मृति स्वरूप प्रदान कर रही है।


11. सेवानिवृत्ति उपहार में होलीडे पैकेज/सोने के सिक्के की मांग

👉बीएसपी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद एक समारोह में सेलम स्टील प्लांट का बर्तन सेट उपहार स्वरूप दिया जा रहा है। यूनियन ने इसमें संशोधन की मांग करते हुए कहा कि सेल/बीएसपी जैसी ग्रेट प्लेस टू वर्क/बेस्ट एम्पलायर/महारत्न कंपनी जैसे उपाधि प्राप्त संस्थान के लिए यह उपयुक्त नहीं है। यूनियन के अनुसार भारत में कई संस्थान अपने कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद होलीडे पैकेज और स्वर्ण मुद्राएं उपहार स्वरूप दे रहे हैं।


12. बीएसपी के बंद पड़े क्लबों को शुरू करने और सभी क्लबों के अनुरक्षण की मांग

👉बीएसपी कर्मचारियों के बंद पड़े क्लबों को शुरू करवाने तथा सभी क्लबों का अनुरक्षण, रंग-रोगन और जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की गई। यूनियन ने सभी क्लबों की बुकिंग ऑनलाइन करने की मांग की। साथ ही सभी सेक्टरों में बंद पड़े क्लबों का रंग-रोगन और पूर्ण अनुरक्षण कर उन्हें फिर से खोलने की मांग की गई।

रिसाली, मरोदा, सेक्टर-1, सेक्टर-2 और सेक्टर-5 में स्थित क्लबों का पूर्ण अनुरक्षण एवं रंग-रोगन कराने के साथ क्लबों में जरूरी फर्नीचर, मनोरंजन के सामान और कैंटीन सुविधा शुरू करने की मांग भी की गई।


13. सेल कॉर्पोरेट कार्यालय लोधी रोड की तर्ज पर BSP कैंटीन संचालित करने की मांग

👉बीएसपी कैंटीनों को सेल कॉर्पोरेट कार्यालय लोधी रोड की तर्ज पर संचालित करवाने की मांग की गई। यूनियन ने बताया कि सेल कॉर्पोरेट कार्यालय की कैंटीन में उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ तथा नियंत्रित मूल्य वाली कैंटीन संचालित है। यूनियन ने दोपहर के खाने का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां ₹22 में एक प्लेट पतला चावल, दो रोटी, गाढ़ा दाल, एक मिक्स सब्जी, एक सूखी सब्जी, गाजर का हलवा, पापड़ और सलाद जैसे उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थ परोसे जा रहे हैं। साथ ही सुबह और शाम के नाश्ते का मेन्यू भी स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ मूल्य नियंत्रित है।


14. उच्च शैक्षणिक योग्यता को पर्सनल फाइल में जोड़कर पदोन्नति देने की मांग

👉कर्मचारियों की उच्च शैक्षणिक योग्यताओं को उनकी पर्सनल फाइल में जोड़कर पदोन्नति में इसका लाभ देने की मांग की गई।


15. यूनियन के साथ नियमित बैठक के लिए वार्षिक/त्रैमासिक कैलेंडर बनाने की मांग

👉कर्मचारियों के मुद्दों को हल करने के लिए यूनियन के साथ नियमित बैठक और संवाद हेतु वार्षिक/त्रैमासिक कैलेंडर बनाने तथा उसे लागू करने की मांग की गई।


16. विभिन्न कमिटियों के पुनर्गठन की मांग

👉BAKS ने बीएसपी में सुरक्षा कमिटी, शिकायत निवारण कमिटी, कर्मचारी कल्याण कमिटी, आवास आवंटन कमिटी, नगर सेवा शिकायत निवारण कमिटी, अस्पताल कमिटी, भविष्य निधि कमिटी, विभागीय कमिटी और कैंटीन कमिटी का गठन कर BAKS यूनियन को प्रतिनिधित्व देने की मांग की।


17. लेबर वेलफेयर अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग

👉बीएसपी के भीतर 40 से अधिक फैक्ट्रियां हैं, जिनको स्वतंत्र रूप से निबंधित किया गया है। यूनियन ने कहा कि श्रम कानून के तहत कारखाना प्रबंधन को प्रत्येक फैक्ट्री में कम से कम एक या 500 श्रमिकों पर एक लेबर वेलफेयर अधिकारी की नियुक्ति करना है। BAKS के अनुसार लेबर वेलफेयर अधिकारी नहीं होने के कारण बीएसपी के अधीन फैक्ट्रियों/विभागों में कार्यरत कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों के स्थानीय एवं विभागीय मुद्दों का समाधान नहीं हो पा रहा है।


बैठक में BAKS के ये पदाधिकारी रहे मौजूद

👉आज की बैठक में यूनियन की तरफ से अध्यक्ष अमर सिंह, महासचिव किशोर कुमार साव, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य विजय बहादुर सिंह, मनोज कुमार कौशिक और राकेश बोरगरिया शामिल थे।


महासचिव किशोर कुमार साव ने क्या कहा?

👉BAKS महासचिव किशोर कुमार साव ने कहा कि अच्छे औद्योगिक संबंधों के लिए प्रबंधन और यूनियन/कर्मचारी के बीच नियमित बैठक कर मुद्दों का समाधान होना जरूरी है। CGM द्वारा कई मुद्दों पर सकारात्मक रुख दिखाया गया है। मुद्दों के हल होने से कर्मचारियों का जीवन बेहतर होगा।


अगली खबर पढ़े 👉 BSP में करीब 200 अधिकारियों-कर्मचारियों को साइबर फ्रॉड से बचाव का पाठ, HRD भवन में चला ‘साइबर जागृति अभियान’


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *