सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

सिविक सेंटर में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त! सफेद लाइन के बाहर वाहन खड़ा किया तो होगी कार्रवाई!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • सिविक सेंटर मार्केट में खरीदारी के दौरान सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग अब वाहन चालकों के लिए भारी पड़ सकती है।
  • यातायात पुलिस दुर्ग ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की है।
  • दोपहिया और चारपहिया वाहनों को अब सड़क किनारे सफेद लाइन के भीतर बनाई गई निर्धारित पार्किंग लेन में ही खड़ा करना होगा।
  • नियम का उल्लंघन करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

सिविक सेंटर मार्केट में निर्धारित की गई पार्किंग व्यवस्था

👉यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सिविक सेंटर मार्केट क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा रहा है।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

सिविक सेंटर मार्केट क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग के लिए सड़क किनारे सफेद लाइन के भीतर निर्धारित स्थान/लेन बनाया गया है। इसके बावजूद कई वाहन चालक अपने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग क्षेत्र से बाहर अथवा सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क पर वाहनों के आवागमन के लिए उपलब्ध स्थान कम हो जाता है और यातायात बाधित होने के साथ-साथ जाम की स्थिति निर्मित होती है।


सफेद लाइन के अंदर ही पार्क करने होंगे वाहन

👉यातायात पुलिस दुर्ग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल सफेद लाइन के अंदर निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही पार्क करें। किसी भी स्थिति में वाहन को पार्किंग लेन से बाहर, मुख्य मार्ग पर अथवा इस प्रकार न खड़ा करें, जिससे अन्य वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो।

Join WhatsApp

दोपहिया हो या चारपहिया, सभी वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करना होगा। इसका उद्देश्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त स्थान बनाए रखना और यातायात को व्यवस्थित रखना है।


दुकानदारों से भी यातायात पुलिस ने की अपील

👉यातायात पुलिस ने सिविक सेंटर क्षेत्र के दुकानदारों से भी अपील की है कि वे अपने ग्राहकों एवं आम नागरिकों को निर्धारित पार्किंग क्षेत्र में ही वाहन खड़ा करने के लिए प्रेरित करें। दुकानदारों और वाहन चालकों के सहयोग से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा अनावश्यक जाम की स्थिति को रोकने में मदद मिलेगी।


सफेद लाइन के बाहर पार्किंग पर होगी कार्रवाई

👉यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा यातायात व्यवस्था को बाधित करने वाले वाहनों के विरुद्ध लगातार निगरानी रखी जाएगी। निर्धारित पार्किंग क्षेत्र अथवा सफेद लाइन के बाहर वाहन खड़ा पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने दुकानदारों और आम नागरिकों से निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई नगर निगम वार्ड आरक्षण से बदली सियासी तस्वीर! दिग्गज पार्षदों के वार्ड OBC और महिला वर्ग में, जानिए किस वार्ड में क्या आरक्षण


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *