सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: पुशर कार की चपेट में आया ठेका मजदूर, मौके पर गई जान!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में एक बार फिर हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
  • ब्लास्ट फर्नेस-6 में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पुशर कार की चपेट में आने से एक ठेका मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।
  • बताया जा रहा है कि मजदूर पुशर कार के नीचे कपलिंग, बेल्ट आदि की जांच और मरम्मत से जुड़ा काम कर रहा था, तभी अचानक कार चल पड़ी और वह उसकी चपेट में आ गया।
  • BSP Workers Union ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक मजदूर के परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
  • यूनियन ने संयंत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर कड़ी निंदा व्यक्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है

ब्लास्ट फर्नेस-6 में सुबह करीब 6 बजे हुआ हादसा

👉जानकारी के अनुसार, हादसा भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस-6 में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। मृतक ठेका मजदूर की पहचान 45 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है, जो ठेका कंपनी साईकॉन इंजीनियरिंग एंड ट्रेडिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि विनोद कुमार पुशर कार से जुड़े कपलिंग, बेल्ट आदि के काम की जांच कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पुशर कार चल पड़ी और मजदूर उसकी चपेट में आ गया।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

पुशर कार के नीचे कर रहे थे जांच, तभी अचानक चल पड़ी कार

👉प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार-2 के ऑपरेट नहीं होने की वजह से मजदूर उसके नीचे जाकर जांच और संबंधित कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक पुशर कार चलने लगी। अचानक हुए इस घटनाक्रम में मजदूर को संभलने या वहां से निकलने का मौका नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि पहले उसका पैर कट गया और इसके बाद वह पुशर कार की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


दर्दनाक हादसे की खबर से संयंत्र में मचा हड़कंप

👉हादसे की जानकारी मिलते ही संयंत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेड यूनियन से जुड़े नेता भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, संयंत्र के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच शुरू की। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और पुशर कार अचानक किस वजह से चली, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Join WhatsApp

उतई के बजरंग नगर का निवासी था मृतक

👉बताया गया है कि मृतक विनोद कुमार दुर्ग जिले के उतई स्थित बजरंग नगर का निवासी था। हादसे की खबर उसके परिवार और परिचितों तक पहुंचने के बाद शोक का माहौल है।

BSP Workers Union ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कराए जाने की मांग की है। यूनियन का कहना है कि हादसे के वास्तविक कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आनी चाहिए और जांच के दौरान सभी पहलुओं को गंभीरता से देखा जाना चाहिए। यूनियन ने संयंत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि श्रमिकों की सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होना चाहिए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने जरूरी हैं।


अगली खबर पढ़े 👉 ठेका श्रमिक की मौत के बाद परिवार को बड़ी राहत, BSP Workers Union की पहल से पत्नी को मिली अनुकम्पा नियुक्ति


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *