भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर वायर चोरी का मामला: फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पहले 2 आरोपियों से 160 किलो वायर बरामद!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी के मामले में भिलाई भट्ठी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- पुलिस के मुताबिक, मामले में इससे पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर और स्मार्ट फोन सहित कुल 47 हजार रुपये की सामग्री बरामद की गई थी।
- विवेचना के दौरान फरार आरोपियों की पतासाजी करते हुए पुलिस ने ग्राम जोरातराई क्षेत्र से निखिल कुमार साहू और किशन ठाकुर को हिरासत में लिया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
जंक्शन-12 के कोक ओवन क्षेत्र में हुई थी कॉपर वायर चोरी
👉दिनांक 12 अगस्त 2026 की रात्रि भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र में कॉपर वायर चोरी का मामला सामने आया था। 13 अगस्त 2026 को केऔसुब इकाई बीएसपी भिलाई द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, 12 अगस्त की रात लगभग 11 बजे भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र की गैलरी से कुछ व्यक्ति कॉपर वायर चोरी कर ले जा रहे थे। ड्यूटी पर तैनात टीम द्वारा कुछ आरोपियों को चोरी के सामान सहित पकड़ा गया था। रिपोर्ट के आधार पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू की गई।
पहले गिरफ्तार आरोपियों से 160 किलो कॉपर वायर बरामद
👉विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम जोरातराई में दबिश देकर पूर्व में आरोपी घनश्याम मण्डावी सहित 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से 160 किलो कॉपर वायर, जिसकी कीमत 40,000 रुपये बताई गई है, बरामद किया गया। इसके अलावा चाइना कंपनी का 01 स्मार्ट फोन, जिसकी कीमत 7,000 रुपये है, भी जप्त किया गया। इस तरह पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से कुल 47,000 रुपये की सामग्री बरामद की गई थी। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था।
फरार आरोपियों की लगातार की जा रही थी पतासाजी
👉प्रकरण की विवेचना के दौरान घटना के बाद से फरार अन्य आरोपियों की पुलिस लगातार पतासाजी कर रही थी। इसी क्रम में थाना भिलाई भट्ठी पुलिस टीम ने 20 सितंबर 2026 को ग्राम जोरातराई क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए निखिल कुमार साहू और किशन ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट में हुई चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने पर दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
दीवार फांदकर प्लांट परिसर में घुसने का आरोप
👉मॉडस ऑपरेंडी के अनुसार, आरोपियों द्वारा भिलाई स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था को नजरअंदाज करते हुए दीवार फांदकर प्लांट परिसर में प्रवेश किया गया और कॉपर वायर एवं अन्य सामग्री चोरी करने का प्रयास किया गया।घटना स्थल भिलाई स्टील प्लांट के जंक्शन-12, कोक ओवन क्षेत्र को बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
👉पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—
1. निखिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. किशन ठाकुर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम जोरातराई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका
👉उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई भट्ठी के थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीश्वर चन्द्रवंशी, सउनि भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने की आम नागरिकों से अपील
👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि औद्योगिक संस्थानों एवं सार्वजनिक संपत्तियों से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा: पुशर कार की चपेट में आया ठेका मजदूर, मौके पर गई जान!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

