जयंती स्टेडियम में पहली बार आयोजित हुई दो दिवसीय MTB फ्रीस्टाइल साइक्लिंग चैंपियनशिप, भारी बारिश के बीच खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई के जयंती स्टेडियम में पहली बार आयोजित दो दिवसीय MTB (माउंटेन बाइक) फ्रीस्टाइल साइक्लिंग चैंपियनशिप ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया।
- तेज बारिश के बावजूद प्रतियोगिता का फाइनल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जहां देशभर से आए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया।
- समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति की सराहना की और इसे भिलाई के लिए गौरव का विषय बताया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
छत्तीसगढ़ में पहली बार भिलाई में आयोजित हुई दो दिवसीय MTB फ्रीस्टाइल चैंपियनशिप
👉जयंती स्टेडियम, भिलाई में VRM क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय माउंटेन बाइक (MTB) फ्रीस्टाइल चैंपियनशिप का भव्य एवं रोमांचकारी आयोजन किया गया। भारी बारिश के बावजूद प्रतियोगिता का फाइनल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस नेशनल चैंपियनशिप में देश के 22 राज्यों से आए कुल 58 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी शानदार साइक्लिंग स्किल और प्रदर्शन का परिचय दिया।
फाइनल में 10 खिलाड़ियों के बीच हुआ रोमांचक मुकाबला
👉प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों के बाद 10 खिलाड़ियों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। सभी प्रतिभागियों ने खिताब जीतने के लिए जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया और अपने शानदार राउंड से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
फाइनल में पहली बार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भिलाई के प्रेरक कांत वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर श्रीनगर (कश्मीर) के मोहम्मद फरहान रहे, जबकि तीसरा स्थान पटना (बिहार) के मोहम्मद दिलशाद ने हासिल किया।
समापन समारोह में सांसद विजय बघेल रहे मुख्य अतिथि
👉समापन समारोह के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल थे। उनके साथ सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, सुधीर बंसल, विष्णु पाठक, पप्पू चंद्राकर, पार्षद धर्मेंद्र भगत, विशेष अतिथि अर्जुन अवार्ड विजेता राजेंद्र प्रसाद तथा बीएसपी से परमिंदर सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।आयोजन समिति के सदस्य मुकेश सिंह, अभिषेक सिंह एवं अमन ठाकुर ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
सांसद विजय बघेल ने खिलाड़ियों और आयोजन समिति की सराहना की
👉अपने संबोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि भिलाई में पहली बार इस स्तर की MTB फ्रीस्टाइल चैंपियनशिप का आयोजन होना अत्यंत गौरव की बात है। उन्होंने VRM क्लब एवं आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इतनी तेज बारिश के बावजूद खिलाड़ियों का उत्साह, साहस और आत्मविश्वास बिल्कुल भी कम नहीं हुआ। सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत खेल भावना का परिचय दिया।
उन्होंने कहा कि 22 राज्यों से आए खिलाड़ियों का भिलाई की धरती पर स्वागत करना गर्व की बात है। ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं तथा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करते हैं। सांसद विजय बघेल ने आयोजन समिति के सदस्य मुकेश सिंह एवं अभिषेक सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने वाले उभरते हुए युवा हैं और उनके प्रयासों से भिलाई को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।
खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
👉सांसद विजय बघेल ने अपने खेल जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे स्वयं कबड्डी के खिलाड़ी एवं चैंपियन रहे हैं। इसलिए वे खिलाड़ियों के समर्पण, अनुशासन और संघर्ष को भली-भांति समझते हैं। उन्होंने भारी बारिश के बीच सभी राज्यों से आए खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
अगली खबर पढ़े 👉 पंडवानी की अमर स्वर-साधिका डॉ. तीजन बाई को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, भिलाई में तंबूरा स्मारक बनाने की उठी मांग
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


[4771]6bet Login Ph | Pinakamabilis na Gcash Casino at Slots,Mag-6bet login ph na para sa legit slots online philippines. I-download ang 6bet app download at simulan ang paglalaro. Mag-register na dito! visit: 6bet
[7454]58vin login করুন ও অ্যাপ ডাউনলোড করুন | অনলাইন স্লট গেম,58vin login করুন এবং অ্যাপ ডাউনলোড করে অনলাইন স্লট গেম খেলার নিয়ম জানুন। বিকাশ দিয়ে ক্যাসিনো ডিপোজিট করে আজই গেম খেলা শুরু করুন। visit: 58vin