बेमेतरा में ACB की कार्रवाई: थान खम्हरिया थाना प्रधान आरक्षक 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की खबर सामने आई है।
- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने थान खम्हरिया थाना में दबिश देकर पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को कथित तौर पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
- कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और ACB पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
- आइए विस्तार से जानते है 👇
शिकायत के आधार पर ACB ने की योजनाबद्ध कार्रवाई
👉बेमेतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक अजय लहरे को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए थान खम्हरिया थाना में दबिश दी। इस दौरान प्रधान आरक्षक अजय लहरे को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
ये खबर भी पढ़ें 👉 BSP में सुरक्षा जांच के चलते बोरिया गेट पर फोर व्हीलर वाहनों की आवाजाही होगी सीमित, मंगलवार से लागू होगी नई व्यवस्था
आरोपी प्रधान आरक्षक से पूछताछ जारी
👉गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी प्रधान आरक्षक से पूछताछ कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है। बताया जा रहा है कि बेमेतरा पुलिस विभाग में रिश्वतखोरी के मामले में यह ACB की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिससे विभाग में हड़कंप मच गया है।
अन्य अधिकारियों की भूमिका की भी होगी जांच
👉ACB की टीम अब यह भी जांच कर रही है कि इस मामले में किसी अन्य अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका तो नहीं है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
साजा विधानसभा क्षेत्र में दूसरी बड़ी कार्रवाई
👉गौरतलब है कि साजा विधानसभा क्षेत्र में यह ACB की दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले भी क्षेत्र के एक पटवारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
अगली खबर पढ़े 👉 6 घंटे में सुलझी अंधे कत्ल की गुत्थी, नंदिनी नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Real wonderful info can be found on website. “Prayer is the wing wherewith the soul flies to heaven, and meditation the eye wherewith we see God.” by Ambrose of Milan.
I would like to thnkx for the efforts you have put in writing this site. I am hoping the same high-grade blog post from you in the upcoming as well. Actually your creative writing abilities has encouraged me to get my own blog now. Really the blogging is spreading its wings fast. Your write up is a good example of it.