इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी में 6 अक्टूबर से मिलेगा 10% लाभांश और ब्याज, जानिए पूरी जानकारी
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई की सबसे पुरानी एवं प्रतिष्ठित सहकारी संस्था इस्पात कर्मचारी को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, सेक्टर-6 भिलाई के सदस्यों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।
- सोसायटी ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के 10% लाभांश और वित्तीय वर्ष 2025-2026 के ब्याज के वितरण की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
- सदस्यों को यह राशि 6 अक्टूबर 2026 से निर्धारित शाखाओं में प्राप्त हो सकेगी।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
6 अक्टूबर से शुरू होगा लाभांश और ब्याज का वितरण
👉सोसायटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लाभांश (10%) और वित्तीय वर्ष 2025-2026 के ब्याज का भुगतान मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 से औपचारिक रूप से प्रारंभ कर दिया जाएगा।सोसायटी के अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने सभी सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि लाभांश एवं ब्याज का वितरण मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 से सुबह 11:00 बजे से शुरू किया जाएगा।
इन शाखाओं में मिलेगी राशि
👉सदस्यों की सुविधा के लिए लाभांश एवं ब्याज के वितरण की व्यवस्था सोसायटी की विभिन्न शाखाओं में की गई है। इसमें मुख्य शाखा सेक्टर-6, पावर हाउस, रिसाली, राजहरा एवं नंदिनी शाखा शामिल हैं। सदस्य निर्धारित समय के भीतर संबंधित शाखा में उपस्थित होकर अपना लाभांश एवं ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
पासबुक और BSP गेट पास साथ लाना जरूरी
👉अध्यक्ष बृज बिहारी मिश्र ने सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे लाभांश एवं ब्याज प्राप्त करने के लिए अपनी पहचान संबंधी मूल दस्तावेज अवश्य साथ लेकर आएं। इसके लिए सदस्यों को पासबुक एवं BSP गेट पास साथ रखना होगा। निर्धारित समय के अनुसार वितरण सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
फरवरी 2027 तक प्राप्त कर सकेंगे लाभांश और ब्याज
👉सोसायटी अध्यक्ष के अनुसार, प्रतिवर्षानुसार अपने सदस्यों को सोसायटी द्वारा वितरित किया जाने वाला यह लाभांश और ब्याज की राशि सदस्यों के खाते में 31 मार्च को जमा कर दी जाती है। इच्छुक सदस्य आगामी 6 अक्टूबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच किसी भी कार्यदिवस में संस्था कार्यालय से अपनी राशि प्राप्त कर सकते हैं।
सोमवार से शुक्रवार 11 से 5 बजे तक, शनिवार को अलग समय
👉लाभांश एवं ब्याज की राशि प्राप्त करने के लिए सदस्यों के लिए समय निर्धारित किया गया है। सोमवार से शुक्रवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तथा शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक संस्था कार्यालय से राशि प्राप्त की जा सकती है। इस तरह सदस्यों के पास अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित अवधि के दौरान राशि प्राप्त करने का पर्याप्त समय रहेगा।
अगली खबर पढ़े 👉 Coal India में ₹1,10,250 Bonus, SAIL में ₹32,000 पर समझौता… आखिर कैसे हुआ ये ‘खेला’? जानिए पीछे की कहानी
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

