ग्राम औरी को मिली नई पहचान: 3 करोड़ लीटर क्षमता वाले अमृत सरोवर का लोकार्पण
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- ग्राम औरी (पाटन) के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब लगभग 3 करोड़ लीटर जल संग्रहण क्षमता वाले भव्य अमृत सरोवर का लोकार्पण किया गया।
- करीब साढ़े तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित यह सरोवर अब केवल जल संरक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि गांव की नई पहचान बनकर उभरा है।
- लोकार्पण समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि जल संरक्षण ही गांवों की समृद्धि और भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

ग्राम औरी में अमृत सरोवर का भव्य लोकार्पण
👉दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल के अथक सहयोग एवं सतत प्रयासों से ग्राम औरी (पाटन) में लगभग साढ़े तीन एकड़ क्षेत्रफल में निर्मित अमृत सरोवर का भव्य लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। लगभग 3 करोड़ लीटर जल संग्रहण क्षमता वाला यह अमृत सरोवर जल संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और आज ग्राम औरी की नई पहचान बन चुका है। सरोवर की भव्य संरचना तथा तट पर स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर आस्था, संस्कृति और आधुनिक विकास का अद्भुत संगम प्रस्तुत करते हैं।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही गरिमामयी उपस्थिति
👉कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल थे। इस अवसर पर संजय बघेल, कीर्ति नायक, कमलेश वर्मा, नीलम चंद्राकर, कस्तूरी बंजारे, पवन शर्मा, तृप्ति चंद्राकर, भागचंद जैन, राजा पाठक, राजेश चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, संदीप चंद्राकर तथा ग्राम सरपंच कलेन्द्री मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ वरुण पूजा महायज्ञ
👉लोकार्पण के उपरांत वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ वरुण पूजा महायज्ञ संपन्न हुआ। सांसद विजय बघेल अपनी धर्मपत्नी रजनी बघेल, पुत्र सौरभ बघेल, पुत्रवधू पल्लवी बघेल, पुत्री प्रतीक्षा बघेल एवं दामाद अनंत उपाध्याय के साथ यज्ञ में शामिल हुए तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, उत्तम वर्षा और जनकल्याण की कामना की।

सांसद विजय बघेल बोले— अमृत सरोवर आने वाली पीढ़ियों की जल सुरक्षा का आधार बनेगा
👉अपने उद्बोधन में सांसद विजय बघेल ने कहा कि ग्रामवासियों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमृत सरोवर योजना की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के साथ गांवों को जल-संपन्न बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी एक ऐतिहासिक क्षण के साक्षी हैं। पहले गांवों के तालाब ही पेयजल और जीवन का प्रमुख आधार होते थे। समय के साथ परिस्थितियां बदलीं, लेकिन जल संरक्षण का महत्व कभी कम नहीं हुआ। यह अमृत सरोवर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा का आधार बनेगा।
एक माह के रिकॉर्ड समय में पूरा हुआ निर्माण कार्य
👉सांसद विजय बघेल ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता, संचेती फाउंडेशन (सेवा, समर्पण, सत्कर्म) एवं SMS Limited (Implementing Agency) के सहयोग से यह कार्य मात्र एक माह के रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि यदि यही कार्य पूरी तरह शासकीय प्रक्रिया से कराया जाता तो इसकी लागत एक करोड़ रुपये से अधिक आती। उन्होंने बताया कि भारतमाला परियोजना से जुड़े अधिकारियों एवं संस्थाओं को अपने निवास पर आमंत्रित कर इस कार्य की रूपरेखा बनाई गई। संचेती फाऊंडेशन एवं एस मेस लिमिटेड के सहयोग से इस कार्य में लिलेश देशमुख, राघवेन्द्र, राजेश सिंह, भूपेंद्र यादव, अजय पाणीकर तथा देवेंद्र यादव सहित अनेक लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
ग्राम सरपंच ने जताया सभी सहयोगियों का आभार
👉कार्यक्रम के अंत में ग्राम सरपंच कलेन्द्री मानिकपुरी ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।
“हर आंगन एक पेड़” अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण
👉इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण के लिए समर्पित संस्था आर्टकॉम के “हर आंगन एक पेड़” अभियान के तहत संचालक निशु पाण्डेय एवं उनकी टीम के साथ ग्राम औरी के अमृत सरोवर में वृक्षारोपण कार्य किया। तत्पश्चात औरी गांव के जनप्रतिनिधियों ने सांसद विजय बघेल के साथ मुक्तिधाम परिसर में पीपल, बरगद, नीम एवं आम के पौधों का वृक्षारोपण किया। सांसद विजय बघेल एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनका संरक्षण करने का संकल्प दिलाया।
बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद
👉कार्यक्रम में राजेश वर्मा, पन्ना चंद्राकर, सचिन चंद्राकर, राजू साहू, चेतन चंद्राकर, कमलेश साहू, चंचल यादव, अजीत चंद्राकर, कुलदीप बैसवाड़े, डॉ. आलोक पाल, राजू सोनकर, शुभम शर्मा, अरविंद पाल, गोपाल कृष्ण वर्मा, राजकुमार चंद्राकर, रामकुमार धनकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
अगली खबर पढ़े 👉 BJP Bhilai: पश्चिम मंडल की परिचयात्मक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नवनियुक्त प्रभारी-सहप्रभारी ने दिया बूथ सशक्तिकरण का मंत्र
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Hi there! I know this is kind of off topic but I was wondering which blog platform are you using for this website? I’m getting tired of WordPress because I’ve had issues with hackers and I’m looking at options for another platform. I would be fantastic if you could point me in the direction of a good platform.