दुर्ग पुलिस का मेगा हेल्थ मिशन: 843 पुलिसकर्मियों और परिवारजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, DGP अरुण देव गौतम ने किया शुभारंभ
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में दुर्ग पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया।
- नई पुलिस लाइन, दुर्ग में आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) श्री अरुण देव गौतम ने वृक्षारोपण एवं उद्घाटन कर किया।
- इस दौरान जिला पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, नगर सेना, एसडीआरएफ., सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारजनों सहित कुल 843 हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श किया गया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

दुर्ग पुलिस एवं जन मित्र के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन
👉दुर्ग पुलिस एवं “जन मित्र” के अंतर्गत मेघगंगा ग्रुप एवं स्पर्श अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में 12 जुलाई 2026 को नई पुलिस लाइन, थगड़ा बांध, दुर्ग में एक दिवसीय मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। यह शिविर प्रातः 08:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें जिला पुलिस बल, सशस्त्र पुलिस बल, नगर सेना, एसडीआरएफ., सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों तथा उनके परिवारजनों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।

DGP अरुण देव गौतम ने किया शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
👉कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, भा.पु.से. द्वारा वृक्षारोपण कर किया गया। इसके उपरांत उन्होंने मेगा मेडिकल कैम्प का विधिवत उद्घाटन कर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण काउंटरों, पैथोलॉजी जांच केंद्र, नेत्र परीक्षण, दंत परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श कक्षों का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों एवं पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।
पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देना जरूरी : DGP अरुण देव गौतम
👉अपने उद्बोधन में पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने कहा कि पुलिसकर्मी निरंतर चुनौतीपूर्ण एवं तनावपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करते हैं। ऐसे में उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, योग एवं व्यायाम को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को पुलिस कल्याण की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से ऐसे आयोजन किए जाने पर बल दिया।
स्वस्थ पुलिस बल के निर्माण में ऐसे शिविरों की अहम भूमिका : IG अभिषेक शांडिल्य
👉पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, श्री अभिषेक शांडिल्य, भा.पु.से. ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिसकर्मियों की निरंतर ड्यूटी एवं अनियमित दिनचर्या का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे में समय-समय पर आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर न केवल गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान में सहायक होते हैं, बल्कि स्वस्थ एवं कार्यक्षम पुलिस बल के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों और परिवारजनों को भी मिला लाभ : SSP विजय कुमार अग्रवाल
👉उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री विजय कुमार अग्रवाल, भा.पु.से. ने कहा कि पुलिसकर्मियों की व्यस्त एवं चुनौतीपूर्ण कार्यशैली को ध्यान में रखते हुए इस मेगा मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को भी इस शिविर में शामिल किया गया, जिससे उन्हें भी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ मिल सके तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े।
22 विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं
👉मेगा मेडिकल कैम्प में 22 विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में NABL प्रमाणित लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा पैथोलॉजी जांच, संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र परीक्षण (Eye Checkup), दंत परीक्षण (Dental Checkup) तथा विभिन्न सुपर स्पेशलिटी विभागों की चिकित्सा सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में डॉ. ए. पी. सावंत, डॉ. सुधीर गांगेय, डॉ. प्रीति गांगेय, डॉ. जोगेश चंद्र, डॉ. आदर्श त्रिवेदी, डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. दीपक वर्मा, डॉ. अमरीश गर्ग, डॉ. मोनीदीपा साहा, डॉ. अभिषेक महोबिया, डॉ. तरुण ध्रुव, डॉ. तिलेश खुसरो, डॉ. रेखराज साहू, डॉ. ट्विंकल चंद्राकर, डॉ. रिद्धि अरोरा, डॉ. अभिजीत जैन, डॉ. नितिन कथुरिया, डॉ. चिराग अग्रवाल, डॉ. प्रांजल मेश्राम, डॉ. श्रुति सिंह एवं डॉ. बाला सुब्रमण्यम सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
843 हितग्राहियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
👉इस मेगा मेडिकल कैम्प में कुल 843 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवारजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श किया गया। हितग्राहियों को आवश्यक जांच, उपचार संबंधी परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
आयोजन की सफलता में चिकित्सा टीमों का रहा विशेष योगदान
👉कैम्प की सफलता में मेघगंगा ग्रुप की चिकित्सा टीम, स्पर्श अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ तथा लाइफ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर की पैथोलॉजी एवं जांच टीम का विशेष योगदान रहा।
बड़ी संख्या में अधिकारी एवं पुलिस परिवार रहे उपस्थित
👉कार्यक्रम में श्री अभिजीत सिंह, भा.प्र.से., कलेक्टर दुर्ग, श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), श्री हर्षित मेहर, भा.पु.से., नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, श्री प्रशांत सिंह पैकरा, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, श्री चंद्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन), श्री सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, श्रीमती भारती मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW), सुश्री आकर्षि कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक, श्री नागेन्द्र सिंह, सेनानी, नगर सेना, श्री नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
अगली खबर पढ़े 👉 ग्राम औरी को मिली नई पहचान: 3 करोड़ लीटर क्षमता वाले अमृत सरोवर का लोकार्पण
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Hi there! This post couldn’t be written any better! Reading through this post reminds me of my previous room mate! He always kept talking about this. I will forward this article to him. Pretty sure he will have a good read. Thank you for sharing!