सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

SAIL Bonus 2026: बैठक में Management का ₹31,200 का प्रस्ताव, यूनियन ने ₹40,200 से अधिक की मांग रखी

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • SAIL Non executive Bonus 2026 की 1 अक्टूबर की बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में Introductory Round और Lunch के बाद बोनस पर बातचीत शुरू हुई।
  • शुरुआती अपडेट के अनुसार SAIL Management ने अवैध फॉर्मूला के हिसाब से ₹30,200 की Calculation के साथ ₹1,000 अतिरिक्त जोड़कर कुल ₹31,200 देने का प्रस्ताव रखा है। और ट्रेनीज के लिए ₹24,960 का प्रपोजल है।
  • वहीं, बैठक में शामिल केंद्रीय ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने ₹40,200 से अधिक Bonus की मांग रखी है।
  • इस तरह Management के प्रस्ताव और यूनियन की मांग के बीच फिलहाल कम से कम ₹9,000 का अंतर सामने आया है।
  • बैठक में BMS, INTUC, HMS, AITUC और CITU से जुड़े केंद्रीय प्रतिनिधि मौजूद हैं।
  • फिलहाल ₹31,200 को अंतिम Bonus राशि नहीं माना जा सकता।
  • यह Management की ओर से रखा गया प्रस्ताव है, अब बातचीत में राशि बढ़ती है या कोई नया प्रस्ताव सामने आता है, इस पर कर्मचारियों की नजर बनी हुई है।
  • Management की ₹31,200 की पेशकश पर यूनियन प्रतिनिधियों की क्या प्रतिक्रिया रहती है और क्या Bonus Formula में बदलाव को लेकर भी चर्चा होती है, यह बैठक के आगे के घटनाक्रम से स्पष्ट होगा।

अगली खबर पढ़े 👉 BSP लोहा-स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा अपडेट: अब CBI करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी!

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Join WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *