SAIL Bonus 2026: बैठक में Management का ₹31,200 का प्रस्ताव, यूनियन ने ₹40,200 से अधिक की मांग रखी
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- SAIL Non executive Bonus 2026 की 1 अक्टूबर की बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में Introductory Round और Lunch के बाद बोनस पर बातचीत शुरू हुई।
- शुरुआती अपडेट के अनुसार SAIL Management ने अवैध फॉर्मूला के हिसाब से ₹30,200 की Calculation के साथ ₹1,000 अतिरिक्त जोड़कर कुल ₹31,200 देने का प्रस्ताव रखा है। और ट्रेनीज के लिए ₹24,960 का प्रपोजल है।
- वहीं, बैठक में शामिल केंद्रीय ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों ने ₹40,200 से अधिक Bonus की मांग रखी है।
- इस तरह Management के प्रस्ताव और यूनियन की मांग के बीच फिलहाल कम से कम ₹9,000 का अंतर सामने आया है।
- बैठक में BMS, INTUC, HMS, AITUC और CITU से जुड़े केंद्रीय प्रतिनिधि मौजूद हैं।
- फिलहाल ₹31,200 को अंतिम Bonus राशि नहीं माना जा सकता।
- यह Management की ओर से रखा गया प्रस्ताव है, अब बातचीत में राशि बढ़ती है या कोई नया प्रस्ताव सामने आता है, इस पर कर्मचारियों की नजर बनी हुई है।
- Management की ₹31,200 की पेशकश पर यूनियन प्रतिनिधियों की क्या प्रतिक्रिया रहती है और क्या Bonus Formula में बदलाव को लेकर भी चर्चा होती है, यह बैठक के आगे के घटनाक्रम से स्पष्ट होगा।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP लोहा-स्क्रैप चोरी मामले में बड़ा अपडेट: अब CBI करेगी जांच, राजपत्र में अधिसूचना जारी!
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

