Digital Bhilai News विज्ञापन विज्ञापन

रामलला के दर्शन को रवाना होंगे पाटन के 45 श्रद्धालु, सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भगवान श्रीरामलला के दर्शन की अभिलाषा लेकर अयोध्या की यात्रा पर निकल रहे पाटन विधानसभा क्षेत्र के 45 श्रद्धालुओं के लिए रवाना होने से पहले का पल खास बन गया।
  • धार्मिक यात्रा की शुरुआत से पूर्व सभी श्रद्धालु दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रंजनी बघेल का आशीर्वाद लेने सेक्टर-5 भिलाई स्थित उनके निज निवास पहुंचे।
  • इस दौरान सांसद ने सभी का आत्मीय स्वागत कर उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

सांसद विजय बघेल ने तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर किया स्वागत

👉पाटन विधानसभा क्षेत्र से आए 45 श्रद्धालुओं का सांसद विजय बघेल ने तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह आप सभी का सौभाग्य है कि आपको प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का पुण्य अवसर प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी का भी आप सभी को शुभाशीष प्राप्त हो। प्रभु श्रीराम आप सभी को मानव सेवा और समाज सेवा करने की शक्ति प्रदान करें।


छठ महापर्व पर सांसद ने की श्रद्धालुओं के सुख-समृद्धि की कामना

👉इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज छठ पूजा का पावन पर्व है और वे सुबह चार बजे से ही विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे थे। उन्होंने कामना की कि छठी मैया की कृपा और आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं पर सदैव बना रहे तथा उनके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।


रामलला के दर्शन कर सकुशल लौटने की दी शुभकामनाएं

अंत में सांसद विजय बघेल ने सभी श्रद्धालुओं की अयोध्या यात्रा मंगलमय एवं सुखद होने की कामना की। उन्होंने कहा कि आप सभी प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लेकर सकुशल वापस लौटें।

Join WhatsApp

अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई नगर निगम चुनाव 2026: मतदाता सूची तैयार करने के कार्यक्रम में आंशिक बदलाव, नई समय-सारणी जारी!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *