9 अगस्त को भिलाई में गूंजेगा आदिवासी संस्कृति का स्वर! विश्व आदिवासी दिवस पर भव्य रैली और सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त 2026) को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।
- इसी कड़ी में भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
- बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को ऐतिहासिक, अनुशासित और सफल बनाने का संकल्प लिया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन को लेकर हुई महत्वपूर्ण तैयारी बैठक
👉विश्व आदिवासी दिवस (09 अगस्त 2026) के सफल आयोजन को लेकर भिलाई स्टील प्लांट शेड्यूल्ड ट्राइब एम्प्लाईज वेलफेयर एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों ने भाग लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की तथा आयोजन को भव्य एवं अनुशासित बनाने का संकल्प लिया गया।
रैली में सहभागिता के साथ शाम को होगा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
👉बैठक में निर्णय लिया गया कि 09 अगस्त 2026 (रविवार) को “आदिवासी मंडल, भिलाई” द्वारा आयोजित रैली कार्यक्रम में सहभागिता रहेगी। रेल चौक पर एसोसिएशन के द्वारा नाश्ता और पेयजल की व्यवस्था की जा रही है।
तथा शाम 05:30 बजे से विश्व आदिवासी दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमा के साथ किया जाएगा, जिसमें सांस्कृतिक नृत्य, गीत, पारंपरिक वेशभूषा प्रदर्शन इत्यादि का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, इतिहास, लोककला एवं महापुरुषों के योगदान को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।
आयोजन की व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर हुई विस्तृत चर्चा
👉बैठक में कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं जैसे अतिथियों के स्वागत, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, ध्वनि एवं प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, नाश्ता, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था, प्रचार-प्रसार, वाॅलेनटिर्यस की जिम्मेदारियाँ तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए ताकि आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो ने दिया एकता और सामाजिक समरसता का संदेश
👉एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो ने कहा कि विश्व आदिवासी दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की पहचान, सम्मान, संस्कृति, परंपरा और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता का प्रतीक है। यह आयोजन समाज में एकता, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का संदेश देगा।
अधिक से अधिक सहभागिता की अपील, यह रहेगा रैली का मार्ग
👉बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने का संकल्प लिया तथा भिलाई एवं आसपास के क्षेत्र के आदिवासी समाज सहित सभी नागरिकों से रैली कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की।
रैली कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से सेक्टर-1 स्थित बिजली ऑफिस के पास शारदा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मुर्गा चौक – सेल परिवार चौक – रेल चौक – डी.पी.एस. चौक – दशहरा मैदान, रिसाली तक आयोजित किया जाएगा।
बैठक में ये पदाधिकारी एवं सदस्य रहे उपस्थित
👉बैठक में अध्यक्ष प्रदीप टोप्पो, महासचिव श्याम सुंदर मुर्मू, कोषाध्यक्ष भिमांशु कच्छप, संगठन सचिव घनश्याम सिंह सिदार, लालजीत टोप्पो, हेमलाल करमाली, राम सिंह मरकाम, ललित कुमार बघेल, बीरू बास्की, मनोज हेम्ब्ररोम, टीकाराम हेम्ब्ररोम, रंजीत टोप्पो सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


The withdrawals are surprisingly fast. I got my winnings in my wallet in no time. Great job to the phpaldopanalo team.
Great experience so far. The payouts are fair and the customer service is actually helpful which is rare these days. Give phjilibet020 a try if you are in PH.
This is probably the best platform for local players right now. The game variety is insane and the login process is very secure. Give jilikobetph a try.
I’m really impressed with the bonuses they offer to new players. It gives you a great head start and the customer support is very helpful. Keep it up. phpanalo888