दुर्ग में स्वदेशी जागरण मंच की आक्रोश रैली, भारतीय नागरिकों की सुरक्षा और नाविकों की हत्या पर जताया विरोध
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर दुर्ग में आयोजित आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए।
- रैली के दौरान विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।
- हाल ही में भारतीय नाविकों की हत्या की घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

रैली में विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठा
👉स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर आयोजित आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लेकर विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता एवं आक्रोश व्यक्त किया। रैली में हाल ही में भारतीय नाविकों की निर्मम हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई गई।
केंद्र सरकार से प्रभावी नीति बनाने की मांग
👉रैली में उपस्थित दिनेश पाटिल, गुरु प्रसाद तिवारी व मोहन बागुले ने कहा कि विदेशों में कार्यरत भारतीय नाविकों एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भारतीय नागरिकों पर होने वाले हमलों और अत्याचारों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। वक्ताओं ने कहा कि भारत सरकार को विदेशों में रहने और कार्य करने वाले भारतीयों की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रभावी एवं कठोर नीति बनानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
अमेरिका की नीतियों पर भी जताई नाराजगी
👉आक्रोश रैली में अमेरिका की नीतियों के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की गई तथा भारतीय नागरिकों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में भारत सरकार से दृढ़ एवं प्रभावी हस्तक्षेप की मांग की गई।
जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन
👉रैली के पश्चात स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिलाधीश महोदय को ज्ञापन सौंपकर भारतीय नाविकों की हत्या के दोषियों को कठोर दंड दिलाने, विदेशों में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा भारतीयों के हितों की रक्षा के लिए सशक्त नीति बनाने की मांग की।
बड़ी संख्या में नागरिक और संगठन रहे उपस्थित
👉इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा हेतु ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया। रैली में मुख्य रूप से संजय चौबे, बॉबी दास जी, स्वेता कन्नौजिया, अहिल्या यादव, लक्ष्मण बकतानी, पोषण साहू, संजय दहरवाल, प्रांचल जी, ललित सेन, अजय तिवारी, सरोजनी पाणिग्रही, दिव्या भसीन, आशीष निमजे, भोजराज सिन्हा व अनेक गणमान्य उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी निरंकार सिंह ने दी।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP स्क्रैप चोरी मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक 13 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
ये खबर भी पढ़ें 👉पिता की हत्या मामले में बेटा गिरफ्तार, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

