पिता की हत्या मामले में बेटा गिरफ्तार, पुलिस जांच में हुआ सनसनीखेज खुलासा
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में सामने आए एक सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।
- जिस बेटे ने खुद पुलिस को अपने पिता की मौत की सूचना देकर जांच को दूसरी दिशा में मोड़ने की कोशिश की थी, वही अपने पिता का हत्यारा निकला।
- मामले का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की गहन जांच के बाद हुआ, जिसके बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
- आइए विस्तार से जानते है 👇
बोरी थाना क्षेत्र में सामने आया हत्या का मामला
👉दुर्ग के बोरी थाना क्षेत्र में पिता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान महत्वपूर्ण सबूत जुटाए और घटना की परतें खोलनी शुरू कीं।शुरुआती जानकारी में मौत को सामान्य घटना बताने की कोशिश की गई थी।
पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह
👉जांच के दौरान पता चला कि पारिवारिक विवाद के चलते 19 वर्षीय कलयुगी बेटे ने ही अपने पिता कुलेश्वर साहू की बेरहमी से हत्या की थी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को निर्दोष दिखाने का प्रयास किया। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने स्वयं पिता की मौत की सूचना दी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज
👉मामले में निर्णायक मोड़ तब आया जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई। रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया और संदेह आरोपी बेटे पर केंद्रित हुआ।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
👉जांच और पूछताछ के बाद बोरी पुलिस ने आरोपी नीलकमल साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नीलकमल साहू के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) और 238 के तहत मामला दर्ज किया गया।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP स्क्रैप चोरी मामले में एक और गिरफ्तारी, अब तक 13 आरोपी पुलिस गिरफ्त में
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

