सेक्टर 6 सोसाइटी चुनाव विज्ञापन विज्ञापन

भिलाई नगर निगम को मिली नई कमान: आईएएस सुश्री सुरूचि सिंह ने आयुक्त पद संभाला, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई नगर निगम को सोमवार को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया।
  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया।
  • निगम मुख्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
  • प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता के लिए पहचान रखने वाली सुश्री सिंह से शहर के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

आईएएस सुश्री सुरूचि सिंह ने नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

👉भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने सोमवार को नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। राज्य शासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत उन्हें नगर पालिक निगम भिलाई का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

निगम मुख्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया आत्मीय स्वागत

👉नगर निगम मुख्यालय पहुंचने पर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सुश्री सिंह का आत्मीय स्वागत किया। आयुक्त सुश्री सुरूचि सिंह का शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी।


पदभार ग्रहण के दौरान सभी विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित

👉पदभार ग्रहण के दौरान निगम के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने नवपदस्थ आयुक्त का स्वागत करते हुए उन्हें निगम की वर्तमान परियोजनाओं एवं विभिन्न विभागों की प्रगति से अवगत कराया।

Join WhatsApp

प्रशासनिक अनुभव से विकास कार्यों को मिलेगी नई दिशा

👉राज्य शासन द्वारा हाल ही में किए गए प्रशासनिक फेरबदल के अंतर्गत आईएएस अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनके प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यकुशलता से भिलाई नगर निगम में विकास कार्यों को नई दिशा एवं गति मिलेगी।


अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय को भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों की नम आंखों के बीच हुआ सम्मान समारोह


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

One thought on “भिलाई नगर निगम को मिली नई कमान: आईएएस सुश्री सुरूचि सिंह ने आयुक्त पद संभाला, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति”

  1. Wonderful paintings! That is the type of info that should be shared around the internet. Disgrace on the seek engines for now not positioning this publish higher! Come on over and discuss with my site . Thanks =)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *