2 दिन में 2 स्कूल बस-वैन चालक शराब के नशे में मिले, वाहन जब्त; स्कूल प्रबंधन को नोटिस!
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी एक बेहद गंभीर लापरवाही दुर्ग जिले में सामने आई है।
- यातायात पुलिस के विशेष अभियान के दौरान महज दो दिनों के भीतर दो स्कूल बस एवं वैन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़े गए।
- पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को जब्त कर न्यायालय भेज दिया है। इतना ही नहीं, संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है तथा चालक के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन और स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भी पत्र भेजे गए हैं।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
प्रतिदिन चलाया जा रहा है विशेष जांच अभियान
👉स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा प्रतिदिन प्रातः 06:00 बजे से स्कूल बस एवं वैन चालकों की ब्रीथ एनालाइजर मशीन से जांच की जा रही है। अभियान के दौरान लगातार की जा रही जांच में मात्र दो दिनों के भीतर 02 स्कूल वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए।
10 जुलाई को स्कूल बस चालक मिला नशे में
👉दिनांक 10 जुलाई 2026 को निरीक्षक जे.आर. कुर्रे एवं यातायात टीम द्वारा वाहन जांच के दौरान श्री स्कूल, कुम्हारी के बस चालक को 180 mg/100 ML अल्कोहल की मात्रा के साथ स्कूल बस चलाते हुए पकड़ा गया।
13 जुलाई को स्कूल वैन चालक भी शराब के नशे में मिला
👉वहीं दिनांक 13 जुलाई 2026 को श्री राम स्कूल की वैन के चालक को 70 mg/100 ML अल्कोहल की मात्रा के साथ वाहन चलाते हुए पाया गया। इसके अतिरिक्त अभियान के दौरान एक अन्य स्कूल वाहन चालक भी नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया।
वाहनों को जब्त कर न्यायालय भेजा गया
👉सभी संबंधित स्कूल वाहनों को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के अंतर्गत न्यायालय भेजा गया है। साथ ही संबंधित स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की तैयारी
👉यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा संबंधित वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को पत्र भेजा गया है। इसके अलावा संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध आवश्यक प्रशासनिक कार्यवाही के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भी पत्र प्रेषित किया गया है।
यातायात पुलिस की स्कूल संचालकों से अपील
👉अपील :- यातायात पुलिस दुर्ग सभी स्कूल संचालकों एवं प्रबंधनों से अपील करती है कि वे अपने स्कूल वाहन चालकों का नियमित स्वास्थ्य एवं ब्रीथ एनालाइजर परीक्षण कराएं तथा किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालक को बच्चों के परिवहन की जिम्मेदारी न दें। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई नगर निगम को मिली नई कमान: आईएएस सुश्री सुरूचि सिंह ने आयुक्त पद संभाला, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

