भिलाई निगम के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय को भावभीनी विदाई, अधिकारियों-कर्मचारियों की नम आंखों के बीच हुआ सम्मान समारोह
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं को गति देने वाले आयुक्त राजीव कुमार पांडेय को रविवार को भावभीनी विदाई दी गई।
- होटल अमित पार्क इंटरनेशनल में आयोजित गरिमामय समारोह में निगम परिवार ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके प्रशासनिक नेतृत्व, कार्यशैली और शहर के विकास में दिए गए योगदान को याद किया।
- अधिकारियों और कर्मचारियों की भावुक मौजूदगी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

स्थानांतरण के बाद आयोजित हुआ गरिमामय विदाई समारोह
👉 नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पांडेय का स्थानांतरण अपर आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, नवा रायपुर के पद पर होने पर निगम परिवार द्वारा एक भव्य एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। होटल अमित पार्क इंटरनेशनल, भिलाई में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय आयुक्त को विदाई दी।
सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचे आयुक्त, भावुक हुआ माहौल
👉अधिकारियों के विशेष आग्रह और स्नेहपूर्ण निवेदन पर निगम आयुक्त अपने सपरिवार एवं बच्चों के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। विदाई समारोह के दौरान पूरा माहौल काफी भावुक नजर आया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने निगम आयुक्त के कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों, उनके कुशल मार्गदर्शन और सौम्य व्यवहार को याद किया। कार्यक्रम के दौरान सभी वक्ताओं ने उनके उच्च व्यक्तित्व, कुशल प्रशासन, कार्य के प्रति समर्पण, बेहतर कार्यशैली एवं तत्काल निर्णय लेने की क्षमता सहित कई खूबियों को याद किए।
विकास परियोजनाओं का किया उल्लेख, जिम्मेदारियों के निर्वहन पर दिया जोर
👉निगम आयुक्त ने सभी अधिकारियों के विशेष कार्यों को याद करते हुए कहा कि सभी बेहतर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी बड़ी परियोजनाएं संचालित हैं, उन्हें जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करने का दायित्व संबंधित अधिकारियों को दिया गया है, ताकि आने वाले समय में शहरवासियों को उनका लाभ मिल सके।
उन्होंने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री आवास योजना, निर्माणाधीन स्विमिंग पूल, नालंदा परिसर, हॉर्स राइडिंग, स्केटिंग ट्रैक, रेलवे किनारे बायपास रोड सहित अन्य बड़ी परियोजनाओं का उल्लेख किया। साथ ही कार्यकाल के दौरान जनप्रतिनिधियों, शहरवासियों तथा अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अनजाने में हुई किसी भी त्रुटि के लिए खेद भी व्यक्त किया।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं
👉इस अवसर पर भिलाई निगम के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त डी.के. कोसरिया, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, येशा लहरे, कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, संजय वर्मा, अनिल सिंह, नितेश मेश्राम, लेखाधिकारी चन्द्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उद्यान सह जनसंपर्क अधिकारी तिलेश्वर साहू, राजस्व अधिकारी जे.पी. तिवारी, सहायक अभियंता श्वेता वर्मा, श्वेता माहेश्वर, चंद्रकांत साहू, बसंत साहू, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के.के. सिंह, अनिल मेश्राम, दौलत चंद्राकार, शंकर सुवन मरकाम, पुरुषोत्तम सिन्हा एवं अशोक देवांगन सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।
अगली खबर पढ़े 👉 World Tribal Day 2026: भिलाई स्टील प्लांट ST Employees Welfare Association ने शुरू की तैयारियां, 09 अगस्त को होगा भव्य आयोजन
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

