SAIL Junior Manager Promotion परीक्षा पात्रता में बड़ा बदलाव: अब जून में S6 बनने वाले कर्मचारी रेस से बाहर! जानें असर..

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई/नई दिल्ली। SAIL द्वारा नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों को जूनियर मैनेजर पद पर पदोन्नति देने के लिए 24 अप्रैल 2026 को जारी किए गए सर्कुलर में अब बड़ा संशोधन किया गया है।
  • 6 मई 2026 को जारी नए संशोधन पत्र (कोरिजेंडम) के बाद पात्रता से जुड़ी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।
  • पहले जारी सर्कुलर के बाद बड़ी संख्या में कर्मचारी यह मानकर चल रहे थे कि 30 जून 2026 तक S6 ग्रेड में आने वाले कर्मचारी भी इस पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
  • इसी आधार पर कई कर्मचारियों ने आवेदन की तैयारी शुरू कर दी थी और लिखित परीक्षा के लिए अध्ययन भी प्रारंभ कर दिया था।
  • लेकिन अब जारी संशोधन के बाद यह साफ कर दिया गया है कि केवल वही कर्मचारी इस प्रक्रिया के लिए पात्र होंगे, जो 1 अप्रैल 2026 तक S6 या उससे ऊपर ग्रेड में थे।
  • आइए विस्तार से जानते है 👇

Sail


पहले क्या था और अब क्या बदल गया?

👉24 अप्रैल को जारी मूल सर्कुलर के अनुसार 30 जून 2026 तक S6 में पदोन्नत होने वाले कर्मचारी भी इस प्रक्रिया का हिस्सा थे। हालांकि 6 मई को जारी संशोधन पत्र में पात्रता की तिथि स्पष्ट करते हुए कहा गया कि केवल वही कर्मचारी आवेदन के योग्य माने जाएंगे, जो 1 अप्रैल 2026 तक S6 ग्रेड प्राप्त कर चुके थे। यानी अब 1 अप्रैल के बाद जिन्हें आगे प्रमोशन मिलना था जैसे – जून 2026 में S6 बनने वाले कर्मचारियों के लिए यह अवसर फिलहाल उपलब्ध नहीं रहेगा।


किन कर्मचारियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर?

👉इस बदलाव का सबसे अधिक प्रभाव उन कर्मचारियों पर पड़ सकता है, जिनका ग्रेड उन्नयन आने वाले कुछ महीनों में होने वाला था और जिन्होंने पहले जारी सर्कुलर के आधार पर खुद को संभावित पात्र मान लिया था। कई कर्मचारियों ने लिखित परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर दी थी। ऐसे में संशोधित पात्रता नियम आने के बाद अब वे अपनी स्थिति को नए नियमों के अनुसार समझने की कोशिश कर रहे हैं।

Join WhatsApp

पहले से जमा किए गए आवेदन पत्रों का क्या होगा?

👉संशोधन पत्र में पहले से जमा किए गए आवेदन पत्रों को लेकर अलग से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिया गया है। यानी जिन लोगों ने ये मानते हुए आवेदन पत्र भर दिया था कि मई जून में उनका प्रमोशन होने से वे S 6 हो जाएंगे और एग्जाम में बैठ सकेंगे वैसे कर्मियों का आवेदन वापिस या रिजेक्ट हो जाएगा यह देखने वाली बात होगी। हालांकि माना जा रहा है कि अंतिम जांच के दौरान संशोधित पात्रता नियमों को ही आधार बनाया जाएगा। फिलहाल SAIL की ओर से इस विषय पर कोई अतिरिक्त स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। ऐसे में अब कर्मचारियों की नजर आगे आने वाले किसी संभावित निर्देश पर बनी हुई है।


आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाई गई

👉संशोधन पत्र में आवेदन प्रक्रिया को लेकर एक और महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 मई 2026 निर्धारित थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 मई 2026 शाम 5 बजे तक कर दिया गया है। इस फैसले से पात्र कर्मचारियों को आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।


अब आगे क्या ?

👉जिन कर्मचारियों का S6 ग्रेड निकट भविष्य में होने वाला था, उनके बीच इस संशोधन को लेकर चर्चा बढ़ गई है। आने वाले दिनों में यदि कंपनी की ओर से कोई अतिरिक्त स्पष्टीकरण जारी किया जाता है, तो स्थिति और अधिक स्पष्ट हो सकती है। फिलहाल ये संशोधन उन लोगों के लिए बड़ा डिमोटिवेशन है जो जून में प्रमोशन पाकर S 6 होने वाले थे…साथ ही अब जो लोग एलिजिबल है उनके लिए कंपटीशन अब कम होगा। कोई स्कीम भी मोटिवेशन के लिए होती है लेकिन यहां अब काफी कर्मियों के लिए यह एक बड़ी निराशा है!


⚠️ Disclaimer

यह खबर आधिकारिक सर्कुलर एवं संशोधन पत्र के आधार पर तैयार की गई है। किसी भी अंतिम निर्णय या पात्रता की पुष्टि के लिए संबंधित आधिकारिक अधिसूचना को ही मान्य माना जाए।


अगली खबर पढ़े 👉 सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद विजय बघेल की बड़ी पहल, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ


रिपोर्ट: डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *