सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद विजय बघेल की बड़ी पहल, अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई शपथ
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर जताई गंभीर चिंता..”
- दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल ने आज सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
- इस अवसर पर उन्होंने लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली असामयिक मृत्यु के आंकड़ों पर गहरी चिंता व्यक्त की।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇

हेलमेट और सीट बेल्ट को बताया जीवन रक्षा का सबसे बड़ा उपाय
👉सांसद श्री बघेल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं आज समाज के लिए एक गंभीर चुनौती बन चुकी हैं, जिनमें अधिकांश हादसे लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होते हैं। उन्होंने विशेष रूप से चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने और दो पहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट न पहनने की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि छोटी-सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियों को छीन सकती है।
लोगों से की भावनात्मक अपील
👉उन्होंने लोगों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि जब भी कोई व्यक्ति घर से निकलता है, तो उसके परिवार के सदस्य उसके सुरक्षित लौटने का इंतजार करते हैं। ऐसे में यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी बाध्यता ही नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है।
नशे में वाहन चलाने वालों को दी कड़ी चेतावनी!
👉सांसद श्री बघेल ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि नशे में वाहन चलाना न केवल स्वयं के जीवन के लिए खतरा है, बल्कि अन्य लोगों की जान को भी जोखिम में डालता है। उन्होंने प्रशासन से इस पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली सड़क सुरक्षा की शपथ
👉कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने तथा आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ ली। सांसद श्री बघेल ने विश्वास जताया कि इस तरह के जनजागरूकता अभियानों से निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लोगों का जीवन सुरक्षित होगा।
नागरिकों से सुरक्षित और जिम्मेदार बनने की अपील
👉अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनने का परिचय दें।
अगली खबर पढ़े 👉 ऐतिहासिक जीत के बाद बेमेतरा में जश्न: सांसद Vijay Baghel का भव्य अभिनंदन, हर तरफ उत्सव जैसा माहौल
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

