SAIL Junior Manager Promotion 2026: CBT परीक्षा की तारीख घोषित, 5 जुलाई को होगा CBT

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई/नई दिल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने Junior Manager (JM)-2026 पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।
  • 20 जून 2026 को जारी नोटिस के अनुसार Junior Manager (JM)-2026 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 5 जुलाई 2026 को दोपहर सत्र में किया जाएगा।
  • यह सूचना 24 अप्रैल 2026 को जारी उस आंतरिक सर्कुलर के संदर्भ में जारी की गई है, जिसके माध्यम से नॉन-एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों से जूनियर मैनेजर पद पर पदोन्नति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
  • आइए विस्तार से जानते हैं नोटिस की महत्वपूर्ण जानकारी 👇

परीक्षा नोटिस


ये खबर भी पढ़ें 👉 DIG विजय अग्रवाल की सख्ती से हिला BSP स्क्रैप चोरी नेटवर्क, ईमानदारी की हो रही सबसे ज्यादा चर्चा; अब तक 12 गिरफ्तार


5 जुलाई को होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

👉SAIL द्वारा जारी नोटिस में बताया गया है कि Junior Manager (JM)-2026 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दोपहर सत्र में होगी। इससे पहले पदोन्नति प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का प्रावधान तो किया गया था, लेकिन उसकी तिथि घोषित नहीं की गई थी। अब परीक्षा कार्यक्रम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है।

Join WhatsApp

परीक्षा केंद्र को लेकर क्या कहा गया है?

👉नोटिस के अनुसार सामान्य रूप से अभ्यर्थियों को वही परीक्षा केंद्र अथवा स्थान आवंटित किया जाएगा, जिसका चयन उन्होंने आवेदन पत्र भरते समय किया था। हालांकि SAIL ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ स्थानों पर परीक्षा केंद्रों की सीमित उपलब्धता के कारण कुछ अभ्यर्थियों को निकटवर्ती शहरों अथवा अन्य नजदीकी स्थानों में परीक्षा केंद्र आवंटित किए जा सकते हैं।


प्रवेश पत्र और मॉक टेस्ट के लिए पोर्टल पर रखें नजर

👉SAIL ने पात्र अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे Junior Manager आवेदन पोर्टल का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें। इसी पोर्टल के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अलावा मॉक टेस्ट तथा परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं और निर्देश भी उपलब्ध कराए जाएंगे।


पात्र अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई सूचना

👉नोटिस में कहा गया है कि यह सूचना सभी पात्र अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए जारी की गई है। साथ ही यह भी उल्लेख किया गया है कि यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया गया है। Junior Manager पदोन्नति प्रक्रिया में शामिल अभ्यर्थियों के लिए अब अगला महत्वपूर्ण चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगा, जिसके लिए कंपनी ने तैयारी संबंधी आवश्यक जानकारी पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराने की बात कही है।


अगली खबर पढ़े 👉 NEET परीक्षा से पहले दुर्ग प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-SSP ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *