सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

राजनांदगांव: रिसॉर्ट में युवती की मौत मामले में बड़ा खुलासा, रिसॉर्ट संचालक समेत तीन गिरफ्तार!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • राजनांदगांव जिले के मनगट्टा स्थित विसलिंग रिसॉर्ट में 24 वर्षीय युवती की मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
  • मामले में रिसॉर्ट संचालक समेत तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज किया गया है
  • पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है
  • वहीं एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर रिसॉर्ट को भी सील कर दिया गया है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

मनगट्टा स्थित रिसॉर्ट के बाथरूम में मिली थी युवती की लाश

👉गौरतलब है कि 18 जून को मनगट्टा स्थित विसलिंग रिसॉर्ट के बाथरूम में 24 वर्षीय युवती का शव मिला था। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतिका भिलाई की रहने वाली थी और रिसॉर्ट संचालक आशुतोष हिरवानी उसे अपने साथियों के साथ लेकर रिसॉर्ट पहुंचा था। घटना के बाद से आशुतोष और उसके साथी फरार बताए जा रहे थे।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

एसपी के निर्देश पर गठित की गई विशेष जांच टीम

👉मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने तत्काल विशेष जांच के निर्देश दिए। एएसपी कीर्तन राठौर, सीएसपी अलेक्जेंडर किरो और सीएसपी वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना सोमनी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि रिसॉर्ट संचालक आशुतोष उर्फ आशु अपने साथी छत्रपाल उर्फ बल्लू और घनश्याम बेलचंदन के साथ युवती को लेकर विसलिंग रिसॉर्ट पहुंचा था।


रायपुर में पार्टी के बाद पहुंचे थे रिसॉर्ट

👉पुलिस पूछताछ में सामने आया कि 17 जून को आरोपी आशुतोष अपने अन्य साथियों के साथ रायपुर गया था। वहां सिमर्स क्लब में पार्टी करने के बाद सभी देर रात राजनांदगांव के मनगट्टा स्थित विसलिंग रिसॉर्ट पहुंचे। आरोप है कि रिसॉर्ट में भी पार्टी की गई और इसी दौरान युवती को नशा कराया गया।

Join WhatsApp

पुलिस जांच में सामने आया दुष्कर्म का आरोप

👉पुलिस के अनुसार पूछताछ में आशुतोष ने स्वीकार किया कि युवती के नशे की हालत में होने के दौरान उसने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती को चोटें भी आई थीं। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी दुष्कर्म से जुड़े तथ्य सामने आने की बात कही गई है।


सुबह बाथरूम में मिली लाश, आरोपी हुए फरार

👉18 जून की सुबह युवती की लाश रिसॉर्ट के बाथरूम में मिलने के बाद वहां मौजूद लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की।


तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

👉पुलिस ने मामले में आशुतोष हिरवानी उर्फ आशु (26 वर्ष), छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख (25 वर्ष) और घनश्याम बेलचंदन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64, 115(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया है।


पुलिस कर रही आगे की जांच

👉फिलहाल राजनांदगांव पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


अगली खबर पढ़े 👉 NEET परीक्षा से पहले दुर्ग प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-SSP ने किया परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

2 thoughts on “राजनांदगांव: रिसॉर्ट में युवती की मौत मामले में बड़ा खुलासा, रिसॉर्ट संचालक समेत तीन गिरफ्तार!

  1. I have been sticking around for a few months now and the loyalty rewards actually show up when they promise to. The promotions are easy to track and I never feel lost trying to figure out how to claim them. A trustworthy spot that keeps improving with every update. mmjp789mmk

  2. Quick and reliable access to my favorite games without any downtime. The account setup is straightforward and I feel completely safe using my personal device. Really happy I found this page after searching for a while. 76p11login

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *