SAIL Bonus 2026: कर्मचारियों के खाते में अगले सप्ताह आएगी ₹32,000 बोनस की रकम, Trainees को ₹25,600

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • SAIL Bonus 2026 को लेकर 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुई NJCS बैठक के बाद अब बोनस भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
  • समझौते के अनुसार SAIL के स्थायी कर्मचारियों को ₹32,000 और Trainees को ₹25,600 बोनस दिया जाएगा।
  • बोनस की राशि अगले सप्ताह तक कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा किए जाने की जानकारी है।
  • भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और भिलाई के Centralized Payroll System (CPRS) के माध्यम से कर्मचारियों के खातों में एक साथ राशि भेजी जाएगी।
  • इससे पहले बैठक में Management ने ₹30,109 की Formula-based Calculation के बाद ₹31,200 का प्रस्ताव रखा था, जिसे बातचीत के बाद बढ़ाकर ₹32,000 किया गया।
  • यूनियन प्रतिनिधियों ने शुरुआत में पिछले वर्ष से अधिक बोनस की मांग की थी। CITU की ओर से ₹40,500 की मांग रखे जाने की जानकारी सामने आई थी।
  • ताजा जानकारी के अनुसार INTUC, AITUC, BMS और HMS के प्रतिनिधियों ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए, जबकि CITU ने ₹40,000 से कम बोनस स्वीकार नहीं करने की वजह से MOU पर हस्ताक्षर नहीं किया।
  • INTUC के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. जी. संजीवा रेड्डी के अनुसार बोनस भुगतान अगले सप्ताह तक कर दिया जाएगा और इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

अगली खबर पढ़े 👉 SAIL Refractory Unit Bhilai: हिंदी पखवाड़े में दिखा भाषा के प्रति उत्साह, विजयी प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

ये खबर भी पढ़े 👉 SAIL समेत CPSE अधिकारियों के लिए 4th Pay Revision का रास्ता साफ करने की मांग, SEFI ने PM मोदी से PRC गठन में हस्तक्षेप का किया अनुरोध!


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *