सेक्टर-06 सहकारी सोसायटी - 9% ब्याज दर

जरूरतमंदों को आर्थिक मदद का झांसा, उनके नाम पर करा देते थे वाहन फाइनेंस; 10 लाख की संपत्ति के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार!

– DIGITAL BHILAI NEWS –

  • भिलाई में जरूरतमंद लोगों को आर्थिक लाभ और मदद का लालच देकर उनके नाम पर वाहन व अन्य सामग्री फाइनेंस कराने के बाद उन्हें कम कीमत पर बेचकर रकम बांट लेने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है
  • चौकी स्मृतिनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
  • पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 08 वाहन और 01 वॉशिंग मशीन समेत कुल 09 नग मसरूका, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये है, बरामद की है।
  • आइए विस्तार से जानते हैं 👇

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की त्वरित विवेचना

👉दिनांक 21.09.2026 को प्राप्त शिकायत की जांच में धोखाधड़ी के तथ्य पाए जाने पर चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1408/2026, धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस द्वारा आरोपियों की पतासाजी की गई। विवेचना के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर लगभग 10 लाख रुपये कीमत की 09 नग मसरूका बरामद की गई।

इस्पात कर्मचारी सोसायटी

जरूरतमंदों को बनाते थे निशाना

👉प्रार्थी मनीष डहेरवाल, उम्र 32 वर्ष, निवासी भिलाई नगर, जिला दुर्ग द्वारा दिनांक 21.09.2026 को चौकी स्मृतिनगर में शिकायत प्रस्तुत की गई थी। शिकायत के अनुसार आरोपियों द्वारा छल-कपट एवं धोखाधड़ी करते हुए प्रार्थी एवं उसके परिचितों के नाम पर वाहन एवं अन्य सामग्री फाइनेंस कराकर आर्थिक एवं संपत्ति संबंधी नुकसान पहुंचाया गया। शिकायत एवं जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया।


ऐसे करते थे धोखाधड़ी, सामने आया मॉडस ऑपरेंडी

👉पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा जरूरतमंद लोगों को आर्थिक लाभ एवं सहायता का लालच दिया जाता था। इसके बाद उनके नाम पर वाहन एवं अन्य सामग्री फाइनेंस कराई जाती थी।

Join WhatsApp

फाइनेंस के समय आरोपियों द्वारा डाउन पेमेंट स्वयं करने तथा आगामी EMI भरने का आश्वासन दिया जाता था। इस तरह आरोपियों द्वारा पीड़ितों का विश्वास हासिल किया जाता था।

इसके बाद फाइनेंस कराए गए वाहन एवं अन्य सामग्री को आरोपियों द्वारा कम कीमत पर अन्य व्यक्तियों को बेच दिया जाता था और उससे प्राप्त रकम को आपस में बांट लिया जाता था।


10 लाख रुपये की 09 नग मसरूका बरामद

👉पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 09 नग मसरूका बरामद की है। इनमें शामिल हैं—08 नग वाहन, 01 नग वॉशिंग मशीन- बरामद मसरूका की कुल कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम

👉पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

1. जसमीत सिंह उर्फ प्रिंस, उम्र 28 वर्ष, निवासी मकान नं. 25, कैलाश नगर, जामुल, भिलाई, जिला दुर्ग।

2. भोजराज राय उर्फ भोजू, उम्र 26 वर्ष, निवासी सतनाम भवन, मंगल बाजार के पास, कोहका, भिलाई, जिला दुर्ग।


अन्य लोगों से पूछताछ और मसरूका की तलाश जारी

👉पुलिस के अनुसार प्रकरण से जुड़े अन्य व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही शेष मसरूका की पतासाजी एवं बरामदगी की कार्रवाई विवेचना के दौरान जारी है।


स्मृतिनगर पुलिस की कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

👉उक्त कार्यवाही में चौकी स्मृतिनगर, थाना सुपेला में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रकरण की त्वरित विवेचना, आरोपियों की पतासाजी तथा मसरूका की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका रही।


दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से की सावधानी बरतने की अपील

👉दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति के कहने पर अपने नाम से वाहन, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री अथवा अन्य वस्तु फाइनेंस न करवाए एवं वास्तविक उद्देश्य, भुगतान संबंधी दायित्वों की पूरी जानकारी प्राप्त करें। पुलिस ने नागरिकों से अपने दस्तावेजों एवं वित्तीय जानकारी का उपयोग किसी अन्य व्यक्ति के कहने पर न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।


अगली खबर पढ़े 👉 नयनदीप विद्या मंदिर में स्वास्थ्य शिविर का समापन, डॉ. उदय कुमार ने किया दृष्टिबाधित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण का नेतृत्व


रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *