महिला मोर्चा की नई टीम ने सांसद विजय बघेल से लिया आशीर्वाद, बूथ से लेकर घर-घर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दुर्ग जिला की नवगठित टीम ने संगठनात्मक सक्रियता की शुरुआत करते हुए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल से उनके सेक्टर-5 भिलाई स्थित निवास पर सौजन्य भेंट की।
- इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ सांसद से आशीर्वाद प्राप्त किया।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
सांसद विजय बघेल से सौजन्य भेंट कर लिया आशीर्वाद
👉भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर के नेतृत्व में पाटन विधानसभा के पांचों मंडलों की नवनियुक्त महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के सेक्टर-5 भिलाई स्थित निज निवास पहुंचकर सौजन्य भेंट की तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नवगठित कार्यकारिणी की ओर से पूरी टीम ने सांसद श्री बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
‘पद नहीं, बल्कि दायित्व मिलता है’ – सांसद विजय बघेल
👉इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है। यहां पद नहीं, बल्कि दायित्व मिलता है। संगठन ने आप सभी पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस विश्वास पर पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से खरा उतरना प्रत्येक कार्यकर्ता का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की सशक्त शक्ति है, जो समाज में जनजागरण, सेवा और संगठन विस्तार का महत्वपूर्ण कार्य करती है। आप सभी घर-घर जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करें और समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करें। सांसद ने कहा कि संगठन की सफलता सामूहिक प्रयास, अनुशासन और निरंतर जनसेवा से ही सुनिश्चित होती है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि महिला मोर्चा की यह नई टीम पूरे उत्साह और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
कार्यक्रम में ये पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित
👉कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष दिव्या कालिहारी, गायत्री साहू (सरपंच), अमलेश्वर मंडल अध्यक्ष मधुकांता साहू, मंडल महामंत्री वर्षा कश्यप एवं सुनीता साहू, पाटन मंडल अध्यक्ष रेवती सोनकर, ईश्वरी वर्मा, हेमलता पटेल, किरण बंजारे, दीक्षा वैष्णव, सरिता साहू, पूनम, रजनी कुर्रे, जीतेश्वरी सपहा, दीपक साहू, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष जुली सिंह, साधना स्वर्णकार, महामंत्री स्वर्णलता साहू, कोषाध्यक्ष जयलक्ष्मी, आरजाम गांव मंडल अध्यक्ष गायत्री यादव, महामंत्री भानुप्रिया साहू, उपाध्यक्ष कोटेश्वरी साहू, दरबार मोखली मंडल अध्यक्ष सविता साहू, महामंत्री संगीता शर्मा, कोमल दुबे, सकुन खैरवार, बबीता शर्मा, प्रभा बंजारे, मीनाक्षी शर्मा सहित महिला मोर्चा के सभी मंडलों की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अगली खबर पढ़े 👉 भिलाई में स्कूल वाहन की लापरवाही पड़ी भारी! 4 वर्षीय मासूम घायल…चालक गिरफ्तार
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


I think this website contains some really fantastic information for everyone :D.
I was curious if you ever considered changing the page layout of your website? Its very well written; I love what youve got to say. But maybe you could a little more in the way of content so people could connect with it better. Youve got an awful lot of text for only having one or 2 pictures. Maybe you could space it out better?