भिलाई में स्कूल वाहन की लापरवाही पड़ी भारी! 4 वर्षीय मासूम घायल…चालक गिरफ्तार
– DIGITAL BHILAI NEWS –
“खुर्सीपार के फॉरबेल्स स्कूल की वैन से गिरा 4 वर्षीय मासूम, पीछे भारी वाहन नहीं होने से टला बड़ा हादसा।….”
- भिलाई के नंदिनी रोड स्थित करुणा हॉस्पिटल के पास स्कूल वाहन चालक की कथित लापरवाही एक 4 वर्षीय मासूम पर भारी पड़ गई।
- लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने के दौरान बच्चा वाहन से नीचे गिरकर घायल हो गया।
- मामले में घायल बच्चे की मां की शिकायत पर थाना छावनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच की और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
- पुलिस ने सभी स्कूल वाहन चालकों से बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील भी की है।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
घटना का पूरा मामला
👉दुर्ग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 08 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1:30 बजे थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत करुणा हॉस्पिटल के पास, नंदिनी रोड, भिलाई में स्कूल वाहन क्रमांक CG07CZ5111 द्वारा एक 4 वर्षीय बालक को घर छोड़ा जा रहा था। इसी दौरान चालक द्वारा वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाने के कारण बालक वाहन से नीचे गिर गया और घायल हो गया। घटना में बच्चे के माथे, हाथ, पैर एवं दाहिने गाल पर चोटें आईं। उपचार के बाद घायल बालक की माता ने 10 जुलाई 2026 को थाना छावनी में रिपोर्ट दर्ज कराई।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
👉प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना छावनी में अपराध क्रमांक 455/2026 दर्ज करते हुए धारा 281, 125A भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं धारा 184 मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
विवेचना के दौरान चालक गिरफ्तार
👉पुलिस द्वारा मामले की विवेचना के दौरान स्कूल वाहन चालक की पहचान कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की गई।
आरोपी का विवरण
नाम: हरजीत सिंह
उम्र: 58 वर्ष
निवासी: खुर्सीपार, भिलाई
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना छावनी के सउनि विनय रजक एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने सभी स्कूल वाहन चालकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित गति सीमा एवं यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबर पढ़े 👉 भाजपा महिला मोर्चा पश्चिम मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, अध्यक्ष ने जारी की 68 सदस्यीय टीम
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।


Excellent read, I just passed this onto a colleague who was doing some research on that. And he just bought me lunch since I found it for him smile Thus let me rephrase that: Thanks for lunch! “Remember It is 10 times harder to command the ear than to catch the eye.” by Duncan Maxwell Anderson.