BSP Officers Association का सम्मान समारोह आज: सितंबर में रिटायर होने वाले अधिकारियों को मिलेगा सम्मान
– DIGITAL BHILAI NEWS –
- भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) से सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे वरिष्ठ अधिकारियों के सम्मान में आज 24 सितंबर 2026 को विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
- BSP Officers Association (OA-BSP) की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में होगा।
- समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारी, जोनल प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान करेंगे।
- आइए विस्तार से जानते हैं 👇
आज शाम प्रगति भवन में होगा सम्मान समारोह
👉बी.एस.पी. आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सितम्बर 2026 माह में भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान समारोह दिनांक 24.09.2026 को सायं 7.00 बजे प्रगति भवन, सिविक सेंटर, भिलाई में आयोजित किया जायेगा।
बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव अंकुर मिश्रा ने बताया कि सितम्बर 2026 माह में भिलाई इस्पात संयंत्र से सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस समारोह में ओए के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी, जोनल प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी इन अधिकारियों का मिलकर सम्मान करेंगे।
सितंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों की सूची
👉सितम्बर 2026 माह में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में निम्न अधिकारी शामिल हैं—
- श्री अनिल कुमार जैन, जीएम (पी मिल)
- श्री अरूण केशव बेडेकर, जीएम (एसपी-3)
- श्री डिगेन्द्र कुमार वर्मा, जीएम (एलडीसीपी)
- श्री दिनेश कुमार अग्रवाल, (एसएमएस-2)
- श्री प्रकाश, जीएम (टेलीकॉम)
- श्री सुभाष चंद्र चांवरिया, जीएम (एसपी-3)
- डॉ. नवीन कुमार जैन, जीएम (टीएसडी)
- श्री तुषार कांती मुखर्जी, जीएम (सीओसीसीडी)
- श्री आर श्रीनिवास, एजीएम (इंस्ट्रुमेंट)
- श्री मनोज कुमार चौबे, एजीएम (पीबीएस)
- श्री पूरनलाल साहू, एजीएम (टीएसडी)
- श्री कमाल रजा शेख, एजीएम (मार्केटिंग एंड बीपी)
- श्री प्रकाश चंद्र तिवारी, एजीएम (सीएएस एंड सीडब्ल्यूपी)
- श्री शीतल प्रसाद सोनकर, एजीएम (एमडब्ल्यूआरएम)
- श्री प्रदीप वर्मा, एजीएम (सीओसीसीडी)
- श्री मनोज जैन, सीनियर मैनेजर (ईडीडी)
- श्री स्वराजीत बिस्वास, डिप्टी मैनेजर (आरसीएल)
- श्री गौकरण, डिप्टी मैनेजर (आरसीएल)
वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों का किया जाएगा सम्मान
👉ओए-बीएसपी द्वारा इन वरिष्ठ सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। यह समारोह भिलाई इस्पात संयंत्र में उनके कार्यकाल और योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर होगा। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारी, जोनल प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
अगली खबर पढ़े 👉 BSP Workers Union की पहल से मृतक के आश्रित को मिली स्थायी नौकरी, अंतिम संस्कार के लिए ₹1.50 लाख की मदद
रिपोर्ट : डिजिटल भिलाई न्यूज

K.D. एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और वेब स्ट्रैटेजिस्ट हैं, जिन्हें वेब मीडिया, लोकल अफेयर्स में कई वर्षों का अनुभव है। वे स्टील इंडस्ट्री, पब्लिक सेक्टर कंपनियों, कर्मचारियों की नीतियों (NPS, EPFO, PRP, Leave Policy) और छत्तीसगढ़ से जुड़ी औद्योगिक खबरों को सरल और भरोसेमंद अंदाज़ में प्रस्तुत करते हैं। Digital Bhilai News का उद्देश्य है — औद्योगिक क्षेत्र की वास्तविक और जमीनी रिपोर्टिंग के माध्यम से पाठकों को मूल्यवान जानकारी देना। हमारी लेखन शैली रिसर्च-आधारित और विश्लेषणात्मक होती है, जिससे हर खबर में डेटा, पृष्ठभूमि और असर दोनों शामिल रहते हैं। हम भिलाई और विभिन्न संयंत्र से जुड़ी श्रमिकों-कर्मियों के साथ हो रहे अन्याय आदि की खबरें तथ्यों, विश्लेषण और आधुनिक डिजिटल दृष्टिकोण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे है।

